ओम प्रकाश गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार

बलरामपुर ब्यूरो चीफ अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जग प्रसाद कमलापुरी द्वारा उतरौला निवासी पूर्व सभासद ओम प्रकाश कमलापुरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित कुमार गुप्ता को प्रदेश संयुक्त मंत्री, पकंज कमलापुरी को युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नीरज गुप्ता, सचिन गुप्ता, राज‌कुमार गुप्ता, शिव गुप्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता आदि स्वजातियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। कमलापुरी समाज के लोगों ने कहा कि सामाजिक सदभाव एवं समाज में लोगो के वीच सुख दुख में साथ देने वाले और सबका सहयोग करने का फल है।

जो आज इन लोगों को महासभा में इन पदों की जिम्मेदारी दी गई है। नव मनोनीत सभी पदाधिकारीयों ने कहा कि समाज के स्वजातीय बन्धुओं को एक धागे मे पिरोए जाने एवं समाज के उत्थान के उद्देश्य से बिखरे हुए समाज के लोगों को एकजुट करने की प्राथमिकता रहेगी। भ्रमण कर जिन जिलों, तहसील, गांवों मे निष्क्रीय ईकाई हैं।

उनको सक्रिय कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वजातियों को जोड़ा जाएगा। स्वजाति बंधुओं से व्यक्तिगत रूप से जन संपर्क स्थापित कर महासभा में जोड़ने से आशातीत सफलता प्राप्त होगी। कहा कि विश्वास है कि सभी क्षेत्र में निवास कर रहे स्वजाति बंधु कमलापुरी वैश्य महासभा के मजबूतीकरण जैसे योजनाओं को सफल करने में सहयोगात्मक अटूट रिश्ते कायम करेंगे।

Related posts