परिवहन विभाग ने पकड़ी रफ्तार, 14 ई-रिक्शा किए सीज

धारा लक्ष्य समाचार 

 बाराबंकी। परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा सड़कों पर बिना फिटनेस व ड्राइविंग लाइसेन्स के अपंजीकृत ई-रिक्शा व आटो के खिलाफ संघन चेकिंग अभियान चलाया गया| अभियान के दौरान क्षमता से अधिक सवारी, बिना लाइसेंस एवं नाबालिग द्वारा ई रिक्शा संचालित करते मिलने पर दंडात्मक कार्यवाही की गई|

आज मंगलवार को लखनऊ-गोंडा-बहराइच मार्ग पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, सी0ओ आलोक पाठक, यात्री/मालकर अधिकारी श्री रवि चन्द त्यागी की संयुक्त टीम ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन के 14 ई-रिक्शा के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करते हुए थाना मंडी में बंद किया |

तथा क्षमता से अधिक सवारी एवं सामान लादकर चलने वाले दर्जनों ई रिक्शा ऑटो के चालान किए|

Related posts