बदला मौसम मरीजों की बढी भीड़‌

सिरौली गौसपुर बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार आंधी पानी के बाद बदले मौसम और छुट्टी के चलते 4 दिन बाद सोमवार को अस्पताल खुला। ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। इनमें से जुखाम बुखार और पेट दर्द के मरीज बढ़ गए।

संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर में सोमवार को ओपीडी करीब 610 रही। आंधी पानी के बाद निकली धूप से गर्मी का पारा चढ़ गया। जुखाम बुखार के साथ पेट दर्द के मरीज बढ गए। अधीक्षक डॉ इकबाल अहमद ने बताया अंजू विनीत लवकुश रमेश जय सिंह दीपा बुखार से पीड़ित थी। दवा देने के बाद आराम करने की सलाह देकर घर भेज दिया गया है। उत्तम तरन्नुम कविता देवी पेट दर्द से परेशान थी। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में टाइफाइड जांच की कीट उपलब्ध न होने से बुखार से पीड़ित पहुंचने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। दोपहर 2 बजे तक किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया गया था।

इस संबंध में सीएमएस डॉ नीलम गुप्ता ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। संसाधनों के अनुसार इलाज किया जा रहा है।

Related posts