धारा लक्ष्य समाचार
राजकुमार सैनी/छुटमलपुर।उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर भादो में जो बच्चे मार्च में हंड्रेड परसेंट उपस्थित रहे है जिले के उच्च अधिकारी जिला अधिकारी सहारनपुर द्वारा एक आदेश पारित किया गया था जिसमें उन्होंने अपने पत्र में यह लिखा था जो बच्चे मार्च में 100% उपस्थिति दर्ज किए हुए हैं उनको विद्यालय स्तर से पुरस्कृत किया जाए।
तो आज फतेहपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा रानी के द्वारा बच्चों को पेंसिल रबर पेन ड्रॉइंग शीट कॉपी उपहार देते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया गया जिसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और श्रीमती रेखा रानी जी ने बताया कि यह उन बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा जो बच्चे विधालय मे कम आते है।
वही इस तरह से प्रोत्साहित किये गये बच्चों को देखते हुएअन्य बच्चों की भी उपस्थित लगातार बढ़ती जाएगी
वहीं मैडम ने सरकारी स्कूल मे बच्चों को पढाने के लिए भी प्रेरित किया और बच्चों को अन्य बच्चों को भी अपने साथ स्कूल लाने के लिए जागरूक किया क्योंकि आज जिस तरह से प्राईवेट स्कूलों के दुवारा अभिभावकों को ठगा जा रहा है और काफी किताबे स्कूल की मर्जी से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है ।
ऐसा सरकारी स्कूलों मे नही है और स्कूल मे प्राईवेट स्कूलों से भी ज्यादा सुविधा उपलब्ध है जो हर व्यक्ति के हर समय स्कूल अपने कार्य के लिए वचनबध है तो सभी अभीमावको से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल मे भेजने का भी अनुरोध किया है

