नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार *धारा लक्ष्य समाचार (बस्ती मण्डल) संवाददाता अमरमणि मिश्रा*

धारा लक्ष्य समाचार (बस्ती मण्डल) संवाददाता अमरमणि मिश्रा

थाना परसरामपुर पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा थाना परसरामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2025 धारा 70(2), 115(2), 137(2),87 ,351(2) ,352 BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित 02 अभियुक्तों अभिषेक सिंह पुत्र कुलदीप सिंह साकिन ढ़ेल्हूपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष, विशाल दुबे पुत्र गौरी शंकर दुबे साकिन अशोक पुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 19.04.2025 को ग्राम कुश्मौरघाट से गिरफ्तार किया गया!

गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष परसरामपुर उ0नि0 भानु प्रताप सिंह, प्रभारी स्वाट टीम बस्ती उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 राहुल गुप्ता, का0 रोहित कुमार , का0 आनंद यादव, का0 शिव यादव थाना परसरामपुर, हे0का0 रमेश कुमार , हे0का0 अवनीश सिंह , हे0का0 पवन तिवारी , का0 किशन सिंह स्वाट टीम जनपद बस्ती शामिल रहें! गिरफ्तारी के बाद अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया!

Related posts