धारा लक्ष्य समाचार
धीर सिंह सहारनपुर।महानगर मंत्री आवेश त्यागी ने बताया कि कॉलेज परिसर में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है, परंतु अब तक कॉलेज प्रशासन द्वारा उस पर कोई जवाब या कार्यवाही नहीं की गई है। आज एक बार फिर से ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य महोदय को 10 दिन की समय सीमा दी गई है, ताकि जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान हो सके।
गर्मी बढ़ने के बावजूद कॉलेज में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिस्पेंसरी पूरी तरह बंद है, जो स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति में अत्यंत खतरनाक हो सकता है। साथ ही शौचालयों की सफाई की व्यवस्था भी बेहद दयनीय है।
इसके अतिरिक्त, छात्रों का सिलेबस पूरा हुए बिना इंटरनल एग्जाम कराए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के असफल होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में विद्यार्थियों के फेल होने की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
महानगर मंत्री ने यह भी कहा कि कॉलेज कैंपस में छात्रों के लिए एक सुव्यवस्थित कैंटीन की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए एक निश्चित स्थान चिन्हित करने की माँग भी ज्ञापन में की गई है।
जिसमें महानगर मंत्री आवेश त्यागी, महानगर तहसील संयोजक अर्पीत सैनी, सत्य राज चौधरी, यूगांश, कार्तिक, विनित, अमोघ कौशिक नगर मंत्री, नैतिक, अंकुर सिंह नगर मंत्री, प्रिंस कोरी महानगर संयोजक (एस०एफ०एस०), हिमांशु सैनी विभाग कार्यालय मंत्री, रिया राणा, महक अली, सिमरन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यदि 10 दिन के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन के जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा।

