परशुराम शोभायात्रा में पीले व भगवा रंग के परिधानों में नजर आएंगी महिलाएं: श्रद्धा हिन्दू

धारा लक्ष्य समाचार उत्तराखंड रिपोर्ट अरुण कुमार रुड़की।आज जनपदीय ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक अध्यक्षा श्रद्धा हिन्दू के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे। वहीं अध्यक्षा श्रद्धा हिन्दू ने कहा कि आगामी 11 मई को भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में महिलाओ की अधिक से अधिक संख्या में भागेदारी रहेगी।

परशुराम शोभा यात्रा में सभी बहने पीली या भगवा रंग की साड़ी पहनकर चलेंगी। बताया कि हमारा उद्देश्य समाज में एकजुटता लाना है। महामंत्री मधु ने सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता पर जोर दिया। बैठक में श्रद्धा हिन्दू, मधु शर्मा, ऊषा शर्मा, रूबी शर्मा, पूनम शर्मा, लक्षिता शर्मा, नीलू भारद्वाज, प्रज्ञा शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही।

Related posts