धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर
नानौता सहारनपुर
नानौता मे बहुजन समाज पार्टी की मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया !
इस दोरान बहुजन समाज पार्टी की मण्डलीय समीक्षा बैठक में बोलते हुए नेशनल कोर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि जब तक छोटे वर्कर का सम्मान नही करोगे तब तक पार्टी मजबूत नहीं होगी ।इसलिए सबसे पहले छोटे-छोटे वर्कर का सम्मान करके हमे अपनी पार्टी को मजबूत करना होगा ।
बेनीवाल ने जोर दार नारा लगाते हुए कहा कि बीएसपी की क्या पहचान ,नीला झंडा हाथी निशान इसी मिशन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ना हैं, बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों को जाना पड़ेगा ।
इसी के साथ पार्टी की आगे कि रणनीति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये! पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि इस सरकार में लाइन ओर्डर नाम की कोई चीज नही है चारो ओर भर्स्ष्टाचार ओर महंगाई की मार ने जनता को धराशायी कर दिया है।नोजवान, किसान ,मजदूर की सरकार सुध तक नही ले रही है ,।
इस दोरान बैठक में मण्डल प्रभारी कुलदीप सिंह, कमल सिंह राज, सरफराज राइन, राजेश प्रधान, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह,रविन्द्र गौतम मुज़फ्फरनगर, देवी दास शामली, नगर उपाध्यक्ष गुलफाम अंसारी,जिला प्रभारी सोनित , जीशान गाड़ा, रजनीश उजाला,सतीस कुमार, प्रवीण कुमार,, के आर बाटला, अनिल कुमार, सुन्दर लाल, जितेंद्र कुमार, राजबीर, नरेंद्र ओलरी, ऋषिपाल, बीवीएफ जिला संयोजक सतीश कुमार,जिला सहसंयोजक मोल्हड सिंह,बीवीएफ विनोद कुमार, नगर विधान सभा प्रभारी पार्षद स्वराज सिंह, मोहकम सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूरज प्रधान,अरुण प्रधान, सुखवीर प्रधान,शीतल,वेदप्रकाश, करतार सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे!

