Barabanki:*सिरौली गौसपुर में ऐप्जा कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने की पत्रकारों से मुलाकात

धारा लक्ष्य समाचार

सिरौलीगौसपुर बाराबांकी।
तहसील सिरौली गौसपुर में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (APPJA) के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों के साथ संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

सारथी ने सीतापुर के महोली क्षेत्र के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर की गई हत्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्यारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर 29 अप्रैल, मंगलवार को सीतापुर में धरना आयोजित किया जाएगा।

संगठन की मुख्य मांगें हैं – राघवेंद्र बाजपेई की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और हत्यारों को सजा दी जाए। सारथी ने सभी पत्रकारों और आम जनता से धरने में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस धरने का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान भी है। इस दौरान यश प्रताप सिंह,दीपक मिश्रा,रामनरेश, प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र अवस्थी , गोपाल पांडे, संदीप मौर्य ,आदि लोग उपस्थित रहे

Related posts