Saharanpur: शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ

धारा लक्ष्य समाचार

सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर परिसर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती 14 दिवसीय कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय कुलपति प्रो विमला वाई, कुलसचिव श्री वीरेंद्र कुमार मौर्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो राजीव कुमार, प्रो राकेश चंद्रा जी, पुस्तकालय समन्वयक डॉक्टर आरके गुप्ता जी ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किए।

इस अवसर डॉक्टर अभिलाष ने 14 दिवसीय कार्यक्रम का विवरण सबके समक्ष प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो राजीव कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को आज सबको आत्मसात करने की जरूरत है। 14 दिवसीय कार्यक्रम में अलग अलग विभागों द्वारा विश्व विद्यालय स्तर हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था जिसमें सफल हुए छात्रों को मेडल और सर्टिफेक्ट दिया गया। सर्वप्रथम क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दो छात्रों ने प्राप्त किए अक्षत लॉ विभाग से एवं नेहा पुंडीर समाजशास्त्र विभाग से द्वितीय स्थान स्तुति लॉ विभाग एवं तृतीय स्थान पर प्रेरणा पुंडीर, शिखा सैनी, शैली चौहान ने प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कीर्ति सिंह ने प्रथम स्थान,शीतल ने द्वितीय तथा नमन सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी ने, प्रेरणा पुंडीर ने द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान सुहासनी चौहान ने प्राप्त किया। माननीय कुलपति महोदय ने सभी प्रतिभागी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिए। इस अवसर पर विश्व विद्यालय के सांस्कृतिक समिति के संयोजक श्रीमती सुनीता सोनकर, सह संयोजक डॉक्टर सुधांशु कुमार सिंह, डॉक्टर विजय प्रताप सिंह, मानव कात्यान, अनु कौशिक, डॉक्टर संजय,  सन्नी गिरी,डॉक्टर विजय, प्रतिभा, डॉक्टर अजहरुद्दीन, डॉक्टर रिचा, डॉक्टर रूपमाला ,डॉक्टर शशि रानी इत्यादि शिक्षक एवं कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

Related posts