Saharanpur news :महर्षि कश्यप जयंती”के अवसर पर आयोजित “प्रथम अमृत कथा समारोह” का किया गया आयोजन

धीर सिंह धारा लक्ष्य समाचार
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के पिलखनी रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक के निकट भगवान महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर भव्य कथा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गंगा बैराज बिजनौर के महान बाबा कुल्हाडे वाले का कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यक्रम के आयोजक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया एवं मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक फूलों की वर्षा के बीच एवं महर्षि कश्यप भगवान के जयकारो से माहौल भक्तिमय हो गया।

गौरतलब है कि कुल्हाडे वाले महान बाबा जनपद स्थित पिलखनी में बबीता कश्यप पत्नी मांगेराम कश्यप पूर्व प्रधान बीदपुर के द्वारा निर्माणाधीन महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम का शिलान्यास करने आए थे।

जिसमें पूर्व प्रधान के परिवार ने करीब 200 गज जमीन अपनी मेहनत के निजी पैसे से खरीद कर महर्षि कश्यप ज्ञान आश्रम को दान दी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में विभिन्न जातियों में फैले कश्यप समाज के तमाम ऋषि-मुनियों,साधु- संतो, वीर-शहीदो बलिदानियो एवं महान समाज सुधारकों की बिखरती हुई संस्कृति एवं इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर कर ज्ञानमाला द्वारा कश्यप समाज को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है जिसमें आप सभी की भागीदारी सुनिश्चित जरूरी है।

इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे बाबा,शुभचिंतकों व समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने समाज को जागरूक करने के लिए पूर्व प्रधान मांगेराम कश्यप को पगड़ी पहनाकर समाज की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.दयाराम कश्यप पिलखनी व संचालन कश्यप विकास समिति के जिला अध्यक्ष धनप्रकाश कश्यप ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनता देश संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार फौजी,राष्ट्रीय महासचिव पिंकी पवन शिंदे,चंद्रभान कश्यप,मोहनलाल,
श्रीपाल बीडीसी,सौरव कुमार,सुभाष बर्मन सहित पूरी टीम,पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप,पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप,रिटायर्ड मेजर नेत्रपाल कश्यप,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष खेमचंद कश्यप,सभासद विनय कश्यप, कश्यप समाज सरसावा के प्रधान सतीश कश्यप,नाथीराम कश्यप,नीरज कश्यप,दीपक कश्यप,शुभम कश्यप,ऋषिपाल कश्यप,सुभासपा के एड. सोहनलाल कश्यप,सुरेश कश्यप,

सुखबीर कश्यप, मोहनलाल कश्यप,अनिल कश्यप,भगवत मेहरा,सोमपाल कश्यप, बृजमोहन कश्यप,सोनू कश्यप, प्रीतम कश्यप प्रधान,धर्मपाल कश्यप प्रधान,मनीराम कश्यप, कांग्रेस नेता राजन कश्यप, धारा सिंह कश्यप नकुड,

डॉ.विजय कश्यप,सपा युवजन सभा के जिला सचिव सुनील कश्यप,संदीप कश्यप, सोनू कश्यप,गोवर्धन कश्यप,संजू कश्यप, सोनू कश्यप,मा.कंवरपाल कश्यप,रामकुमार बूढ़ेड़ा सहित क्षेत्र की हजारों महिलाएं उपस्थित रही।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts