Bahraich news: बहराइच में 10 हज़ार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

धारा लक्ष्य समाचार

“बहराइच के पयागपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी विष्णु चौहान को गिरफ्तार किया है। विष्णु वर्ष 2023 से फरार चल रहा था।

“पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। पयागपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 मई 2025 को विष्णु चौहान को गिरफ्तार किया। विष्णु के साथ उसके भाई प्रहलाद और मां निर्मला देवी को भी हिरासत में लिया गया है।

“विष्णु चौहान पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 तक तीन मुकदमे दर्ज हैं।

“पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार चौधरी, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल आशिष चौहान और महिला आरक्षी ज्योति सिंह शामिल थीं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।”

Related posts