सतीश कुमार किसानो और मजदूरों की बुलन्द आवाज़, अपने सामाजिक कार्यो के बलबूते समाज मे अलग पहचान बनाने तथा जननायक की उपाधि पाने वाले भाकियू नेता मुकेश सिंह की छठी पुण्यतिथि आज उनके पैतृक गांव बंधौली में मनाई गई।भाकियू नेताओ,कार्यकर्ताओ समेत तमाम सम्मानित और सम्भ्रांत जनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी समाधीस्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब रहे कि भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत’ के दिवंगत किसान नेता श्री मुकेश सिंह ने किसानों गरीब और मजदूरों की लड़ाई के साथ ही सामाजिक कार्यो की ऐसी रेखा खींची जिसपर सरकारो के साथ साथ सामाजिक लोग भी चलने को मजबूर हुए।उनके द्वारा शुरू किए गए।
ऐतिहासिक कार्यो में रक्तदान, देहदान,नेत्रदान,सहित गरीब और बेसहारा कन्याओं की शादियों जैसे मुख्य कार्यक्रम शामिल थे।इसके साथ ही अन्याय,शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होकर उनका लड़ना उन्हें हर किसी से जुदा करता था।
उनके एक आह्वान पर हजारों किसानों की भीड़ जमा हो जाती थी।इन्ही कार्यो के चलते उन्हें किसानो गरीबो और मजदूरों की बुलन्द कहा जाने लगा और उनके सामाजिक कार्यो की बदौलत उन्हें जननायक की उपाधि मिली।
गुरुवार को उनकी छठी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बंधौली में मनाई गई।सुबह से ही जनपद के भाकियू नेताओ,कार्यकर्ताओ समेत सम्भ्रांत जनों ने गांव स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी समाधिस्थल पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।ये सिलसिला सुबह से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलता रहे उसके बाद एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई।
जिसमे बोलते हुए मंडल अध्य्क्ष अनिल वर्मा ने कहा कि मुकेश सिंह के सपनो को साकार करने के लिए उनके बताए रास्तों पर चलना पड़ेगा।इसके लिए हमे उनके विचारों को भी आत्मसात करने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिल्हौर घाट पर हो रहे जल आंदोलन में उनका स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद भी हो वो जल आंदोलन का हिस्सा बने,उनके मुताबिक उनका सिद्धांत कर्म ही पूजा वाला था।वो ऐसे जीवट व्यक्तित्व के धनी थे जो मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया करते थे।
प्रदेश सचिव उत्तम सिंह ने कहा कि मुकेश जी के सपनो का साकार करने का काम हम सभी संगठन के सिपाही मिलकर करेंगे यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा आशीष यादव,डॉ विक्रांत सिंह,राहुल वर्मा,गिरीश चन्द,मीडिया प्रभारी सतीश ‘वर्मा रिन्कू’ राम सेवक रावत,दिनेश वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,रामानंद वर्मा,रईस अहमद,भगौती प्रसाद,प्रमोद कुमार,बाबादीन,डॉ राम सजीवन,शिव नारायण सिंह,प्रीतम सिंह,डॉ हरीराम पाल,राम मदन, पन्नालाल,विशेष कुमार,पप्पू वर्मा,आदि उपस्थित रहे।
