Balrampur news: वाटर कूलर खराब होने राहगीर पीने के शुद्ध पानी के लिए हो रहे परेशान

धारा लक्ष्य समाचार विनय कुमार

बलरामपुर ब्यूरो चीफ उतरौला नगर पालिका क्षेत्र में शुद्ध पानी की आपूर्ति के लिए प्रमुख स्थानों पर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर खराब हैं। इनसे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में बाजार आने वाले राहगीर पीने के शुद्ध पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कुछ वाटर कूलर चालू हैं, लेकिन उनमें से फिल्टर पानी की जगह टंकी का सादा पानी ही निकल रहा है। कुछ वाटर कूलर में से इतना कम पानी निकलता है ।

कि एक बोतल पानी भरने के लिए आधा घंटे खड़े होना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है कि खराब चल रहे वाटर कूलरों की शिकायत के बाद भी सही नहीं कराया जा रहा है। गर्मी बढ़ाने के साथ प्यास की शिद्दत भी बढ़ रही है और इसके अलावा कोई भी मौसम हो पानी की मांग हमेशा बनी रहती है। खराब वाटर कूलर सही कराने के लिए नगर पालिका कोई रुचि नहीं ले रहा है।

करबला के निकट मोटे शाह बाबा के मजार के बाहर लगवाया गया वाटर कूलर पिछले कई महीने से खराब है। दरगाह पहुंचने वाले जायरीनों व अकीदतमंदों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। खराब वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है।

वाटर कूलर सही कराए जाने से लोगों को राहत मिलेगी। टैक्सी स्टैंड पर लगा वाटर कूलर पिछले एक सप्ताह से खराब है। लोगों का कहना है कि इसका पानी फिल्टर भी नहीं हो रहा है। जिस कारण लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।

मजबूरन बोतलबंद पानी खरीद कर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। यात्रियों, राहगीरों को शुद्ध पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। भीमराव अंबेडकर चौराहे पर लगा वाटर कूलर का भी फिल्टर काम नहीं कर रहा है। सभी वाटर कूलर का रखरखाव, व्यवस्था का नियमित देखभाल की मांग नगर वासियों ने किया है।

Related posts