Barabanki news:भाजपाइयों ने भारतीय सेवा के शौर्य पराक्रम को लेकर निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा, पूर्व सांसद रहे मौजूद

जैदपुर से मोहसिन रजा की रिपोर्ट

Jaidpur barabanki news: नगर पंचायत जैदपुर स्थित नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज से सिद्धौर मार्ग स्थित संतोषी माता मंदिर तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को लेकर शौर्य तिरंगा यात्रा बुधवार करीब 6 बजे निकाली गई। जिसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से जैदपुर कस्बा गूंज उठा।

इस दौरान समाज सेवी गायत्री जायसवाल द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाइयों पर पुष्प वर्ष की गई। यह तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए पानी टंकी के निकट संतोषी माता मंदिर पर पहुंची। जहां पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए समापन किया गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। और ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी ठिकानों को तहस-नहस करने का कार्य किया गया। उन सैनिकों के लिए तिरंगा यात्रा के माध्यम से सम्मान प्रेषित किया जा रहा है।

जो सीमा पर मुस्तैद है और जिनकी वजह से हम सुरक्षित है। इस दौरान उन्होंने राम गोपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जो अच्छी चीजे हैं उन पर वह तथा उनकी पार्टी के लोगों की बात छोड़िए क्योंकि कोरोना काल में वैक्सीन को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई गई।

जिस पर सबसे पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी, प्रमोद गोस्वामी हरख मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा, जैदपुर मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीतू रावत,

महिला मोर्चा मंडल महामंत्री शांति देवी, मौथरी बूथ अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, राम विलास वर्मा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts