Balrampur news,:अज्ञात वाहन की टक्कर मारने एक व्यक्ति की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल*

धारा लक्ष्य समाचार

विनय कुमार
बलरामपुर ब्यूरो चीफ

उतरौला क्षेत्र में सहालग का खाना बनाने साईकिल से जा रहे दो लोगों को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गम्भीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना अध्यक्ष श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्राम चमरूपुर के पास कर्बला के समीप जा रहे मुन्ना व फखरुल्ला निवासी ग्राम सावन्तडीह मौजा चमरुपुर साईकिल से सहालग पर काम करने साईकिल से जा रहे थे कि तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें जोर दार टक्कर मार दी।

जिससे दोनो गम्भीर रूप से घायल ग ए। कुछ समय बाद इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मुन्ना की मौत हो गई। दूसरे फखरुल्ला गम्भीर रुप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुन्ना की पत्नी गर्भवती हैं और‌ इस घटना से उसके परिवार में कहर टूट पड़ा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अकरम के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts