धारा लगता समाचार शामली
मनोज चौधरी ब्यूरो चीफ शामली
शामली। रालोद कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित मासिक बैठक मंे सदस्यता अभियान को गति देने की योजना भी बनायी गयी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रालोद जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे से पार्टी के सदस्यता अभियान कोे गति प्रदान करने के लिए एकजुट होने का आहवान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में युवाओं की भागीदारी भी बेहद जरूरी है इसलिए अधिक से अधिक संख्या मंे युवाओं को भी पार्टी से जोडा जाए, साथ ही जन-जन तक पार्टी की नीतियों को भी प्रचार प्रसार करें। नए सदस्यों का हौंसला बढाएं ताकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत किया जा सके।
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भी पार्टी के सदस्यता अभियान को तेजी से चलाए जाने का आहवान किया। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
