Barabanki news: तहसीलदार हैदरगढ़ ने किया भूमि पूजन

धारा लक्ष्य समाचार के0के0शर्मा

हैदरगढ़ बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ के तहसील परिसर में मंदिर की स्थापना की भूमि पूजन कर नींव रखी गई ।

इस अवसर पर तहसीलदार हैदरगढ़ श्रीमती कविता ठाकुर व नायब तहसीलदार रामजी दुबे के कर कमलों द्वारा विधि विधान से पूजन पाठ मंदिर की स्थापना की नींव रखी ।

इस मौके पर तहसील के रजिस्टार कानूनगो अरविंद कुमार शुक्ला सहित तहसील स्टाफ व आम जनमानस के लोग एकत्रित थे ।

मंदिर की स्थापना से लोगों में धार्मिक आस्था का संचार होता है तथा लोगों को शांति तथा सुख की अनुभूति प्राप्त होती है तथा ऊर्जा का संचार होता है मंदिर स्थापना के कई लाभ होते हैं, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक और आध्यात्मिक लाभ शामिल हैं। व्यक्तिगत रूप से, मंदिर जाने से मन में शांति और सकारात्मकता आती है।

, जिससे व्यक्ति भय और नकारात्मकता से मुक्त हो जाता है। मंदिर में पूजा-अर्चना और भजन करने से व्यक्ति को मानसिक विकास और बुद्धि में वृद्धि होती है। यह स्थापना सब लोगों के सहयोग से करवाया जा रहा है

Related posts