Barabanki news: चमर कट्टी की जमीन /222 गाटा में रास्ता की जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर का कब्जा प्रशासन बना मुक दर्शक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

त्रिवेदीगंज,बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के करमेंमऊ गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ से आए कुछ लोगों ने कृषि योग्य भूमि का बैनामा करके अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी है,लेकिन राजस्व विभाग चुप्पी साधे हुए नजर आ रहे है।

वही गांव के निवासियों वासुदेव, प्रदीप और ज्ञानी सैफ के अनुसार, भू-माफिया गाटा संख्या 222 और 218 की सरकारी जमीन अपने कब्जा में कर रहे हैं। इस कार्य में हल्का लेखपाल और कानूनगो की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां गरीबों के छप्पर को सरकारी भूमि से तुरंत हटाया जाता है, वहीं भू-माफिया सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर रहे हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारी अभी तक मौका मुआयना करने नहीं पहुंचे हैं। लेखपाल यस सिंह का कहना है कि वे मौके पर गए थे और एसडीएम को रिपोर्ट देने की बात कह रहे है।

स्थानीय निवासी सैफ सिद्दीकी ने बताया कि गाटा संख्या 222 जिसकी 50 मीटर भूमि है माना 6 मीटर में सड़क निकल गई बाकी 44 मीटर कहा है। उसे तो खाली कराया जाए। लेकिन खाली हो तभी तो क्योंकि उस पर पक्का निर्माण हो चुका है।

हैदरगढ़ के उपजिलाधिकारी शम्स तरवेज खान ने बताया कि हल्का लेखपाल को जांच के लिए बताया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। भू-माफिया पर कार्रवाई न होने से क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Related posts