Barabanki news:ऑनलाइन हाजिरी पोर्टल बना भ्रष्टाचार का हथियार, मनरेगा मजदूरों के हक पर डाका

धारा लक्ष्य समाचार

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

सिरौली गौसपुर ब्लॉक की पंचायतों में मनरेगा हाजिरी ऑनलाइन पोर्टल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट न कोई कर्मचारी का एक्शन न अधिकारी का कारण यही की लगातार खबर प्रकाशित होने के बावजूद नहीं बंद हो रहा ऑनलाइन हाजिरी पोर्टल का झोल कही फोटो से फोटो अपलोड तो कही फर्जी तरीके से गांव के ग्राम प्रधान के चहेते आदमियों को ग्राम प्रधान बुला कर अपलोड कर रहे फर्जी हाजिरी इसी कारण से मनरेगा योजना सफल नहीं हो रही मनरेगा योजना हाजिरी में सेंध लगाकर ग्राम प्रधान जेब गर्म कर रहे है  ।

बता दे कि पूरा मामला पंचायत अकबर पुर और करौरा पंचायत का है जहां ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हाजिरी और धरातल सुना है अब ऐसे में ग्राम प्रधान मेट और ब्लॉक के कर्मचारियों की मिली भगत से सरकारी धन को डकार लिया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि अकबरपुर पंचायत में कल दिनांक 20 जून 2025 को चल रहे ऑनलाइन हाजिरी पोर्टल पर कुल हाजिरी 29

हाजिरी अपलोड की गई और धरातल के अनुसार समय साढ़े 4 बजे लगभग मौके पर कुल मजदूर 14 दिखे अब ऐसे में कुल 15 मजदूर कहा थे ये सवाल है ऑनलाइन हाजिरी अपलोड करने वाले मेट से और ग्राम प्रधान जी से वही अकबर पुर में चलाए गए कुल मास्टर रोल 4 जिनमें कुल पुरुष हाजिर 19 और कुल महिला हाजिरी 10 जबकि धरातल पर पहुंच कर जब फोटो ली गई तो 4 महिला पाई गई वही करौरा पंचायत का भी यही हाल है धरातल पर जब पहुंच कर देखा गया तो कुल एक ही मजदूर देखा गया ।

और ऑनलाइन चल रहे मस्टररोल में कुल मजदूर 18 पाए गए जबकि धरातल पर 1 मजदूर ही देखा गया ऐसे में हाजिरी पोर्टल पर कैसे हाजिरी अपलोड की गई वही ग्रामीणों ने भी नाम खबर में न दर्शाने की शर्त पर बताया कि आज का कोई यह नया मामला नहीं बल्कि रोज का है फोटो खींचने के समय आस पास मौजूद लोगो को बुला कर फोटो ले ली जाती है

Related posts