धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी। शहर के दयानंद नगर की रहने वाली विधवा अदीबा खातून ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने एक मकान 2011 में खरीदा था जिसके पूरब 20 फिट व दक्षिण 20 फिट रास्ता बैनामा में दर्शाया गया था। पीड़िता ने बताया कि इसी मोहल्ला का रहने वाला दबंग हैदर जो कि 10 फिट रास्ते पर जबरन पक्का निर्माण करा रहे है। पीड़िता का आरोप है।
कि इस अवैध कार्य को कर्बला के सदस्य नायब मुत्वल्ली मन्जर अब्बास रिजवी ने पैसा लेकर कर्बला की जमीन बताकर विपक्षी को रास्ते पर कब्जा करा रहे है। पीड़िता का कहना है कि यंहा पर कर्बला का कोई नम्बर नही है। न तो वहाँ पर कोई कर्बला की जमीन है।
बताया कि वह कमजोर होने के नाते सतायी जा रही है। महिला का कहना है सुनवाई न होने पर वह मुख्यमंत्री जानता दर्शन में फरियाद करेगी न्याय मिलने तक वही बैठेगी।

