स्व0 श्रीराम तिवारी ने जो संस्कार दी थी उसी का प्रतिफल है जों आज दीख रहा है,,,,, विधायक पीएन पाठक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
कुशीनगर।।शनिवार के दिन तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही विकास खंड के गांव सरगटिया करन पट्टी में बने स्व0 श्रीराम तिवारी स्मृति द्वार का लोकार्पण कसया के लोकप्रिय विधायक पी एन पाठक ने गाजे बाजे व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर की। विधायक को सरगटिया करन पट्टी के युवा ग्राम प्रधान दुदही प्रधान संघ के महामंत्री व स्व0 श्रीराम तिवारी के पुत्र धनन्जय तिवारी ने मालार्पण कर की।
इस निमित्त आयोजित कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कसया विधायक पीएन पाठक ने कहा की स्व0 श्रीराम तिवारी ने जो संस्कार दी थी उसी का प्रतिफल है जो आज दीख रहा है।इससे बड़ी बात क्या हो सकती हैं एक पिता के लिए जिसके समृति में भव्य गेट बना हो।

विधायक ने कहा कि धनन्जय तिवारी को ईश्वर इतना शक्ति दे की गांव में विकास की नई गाथा लिख सके और ग्रामपंचायत का नाम जनपद में रौशन हो सके। विशिष्टअतिथि विजय राय ने कहा की एक पिता के द्वारा किए गए सतकर्मों का फल उसके पुत्र को मिलता है जो नजीर के रूप में ग्राम प्रधान सरगटिया धनन्जय तिवारी है,प्रधान ने अपने पिता के याद में स्मृति द्वार बनाकर एक मिशाल पेस की है।
कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि सेवरही धनन्जय त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहूत,आनंद चौबे,पप्पू सिंह विनय तिवारी,किनरेश चौबे ने भी सम्बोधित की। संचालन मन्नजय तिवारी ने की।तो वही ग्राम प्रधान धनन्जय तिवारी ने कार्यक्रम में आये सभी आगुन्तको के प्रति आभार प्रकट की और गांव में निवास कर रहें
बाढ़ बिस्थापीत बारह भूमिहीनों में सात महिलाओं को विधायक के हाथों आवासीय पट्टा के जमीन की कागज भी दिलवाईं।इस दौरान परिवार के सदस्य पंकज तिवारी, छोटे तिवारी,भोलू तिवारी, रंजीत तिवारी,गोलू तिवारी, बन दरोगा रमेश गुप्ता, अध्यापक मुनीब प्रसाद गोड,दुर्गेश गोड,अतुल सिंह, केशव पांडे, मारकंडेय, ओजस्वी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
