धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी में एक महिला पुलिसकर्मी का शव सड़क के किनारे मिला है बुधवार सुबह मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव के पास हाईवे के किनारे पुलिस की वर्दी पहले महिला का शव बरामद हुआ है वर्दी पर लगे नेम प्लेट पर विमलेश नाम अंकित है घटना की सूचना मिलते ही मसौली थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।
और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी विमलेश 24 बाराबंकी की सुबेह थाने में तैनात थी स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह हत्या का मामला प्रतित होता है हालांकि पुलिस अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान देने से बच रही है ।
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयगिय वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस मृतक्का की पहचान की करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में पूछ जांच की जा रही है।
- पुलिस विभाग के एक सदस्य की इस प्रकार की मौत ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है

