धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बाराबंकी के भारतीय किसान यूनियन दशहरी के जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर के गन्ना संस्थान में एकत्रित होकर व उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी के नामित सदस्य को जिले में जल जीवन मिशन शक्ति के अंतर्गत किए गए।
कार्यों में अनियमितताओं को लेकर के गुरुवार करीब 11 बजे ज्ञापन सौंपा गया एवं जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और शासन की होगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बाराबंकी के उरगदिया गांव में एक मामला सामने आया है।
जहां पर 6 महीने पूर्व जल कनेक्शन तो दे दिए गए पर नलों में अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है। जल जीवन मिशन की अनियमितताओं के बारे में क्या कुछ जिला अध्यक्ष ने कहा आप भी सुने।

