सिरौली गौसपुर बाराबंकी रविवार को यूरिया खाद के लिए किसानों के हंगामे के बाद सोमवार को बरसात बीच खाद का वितरण किया गया है ।रविवार को बदोसराय के शिव फर्टिलाइजर की दुकान पर लगभग 700 बोरी यूरिया खाद लाद कर खड़े ट्रक से काटकर बभनाभारी तथा सैफपुर जा रही। गाड़ी को किसानों ने घेर कर हंगामा काटना शुरू किया ।
तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा की मौजूदगी में पीठापुर गांव के रहने वाले किसान त्रिभुवन ने डीजल से भारी बोतल अपने ऊपर उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया । मौजूद बदोसराय पुलिस ने उसे थाने ले जाने का प्रयास किया। किसानों का नेतृत्व कर रहे राकेश पांडे ने पुलिस की गाड़ी के आगे लेट कर थाने जाने से मना कर दिया। तहसीलदार ने मौजूद किसानों का आधार खतौनी लेकर टोकन बनाकर खाद का वितरण शुरू कराया।
परंतु रात होने से वितरण नहीं हो सका था। सोमवार को तेज बरसात के बीच किसानों की भीड़ उमड पड़ी। भीगते किसानों को लेखपाल तथा कृषि विभाग की टीम की मौजूदगी में एक-एक बोरी खाद का वितरण किया गया है।
इस संबंध में एडीओ एजी रंजीत कुमार ने बताया कि किसानों को आधार के अनुसार खाद बाटी गई है।

