अमेठी एवं बड़वल स्थित आइडियल मॉडर्न पब्लिक स्कूल की शाखाओं में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमरेश कुमार, विधायक मोहनलालगंज रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
इस अवसर पर आइडियल ग्रुप के प्रबंधक दिलीप कुमार वर्मा विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि वर्मा तथा आइडियल लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य सिंघासन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों का उत्साह और जोश पूरे समारोह का आकर्षण रहा।

