Raybareli UP:कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उपभोक्ता फोरम कार्यालय में 15 अगस्त को लगाया गया तिरंगा झेल रहा लापरवाही का दंश वीडियो वायरल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया लेकिन यह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला अधिकारी कार्यालय के बगल में बने उपभोक्ता फोरम पर लगाया गया तिरंगा अभी भी हटाया नहीं गया है जो अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का दांत झेल रहा है।दूसरे दिन भी तिरंगा लगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अगस्त 2025 दिन शनिवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के बगल में बने उपभोक्ता फोरम कार्यालय पर 15 अगस्त को लगाया गया तिरंगा अभी तक नहीं उतारा गया है।जबकि भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को सूर्यास्त के बाद नहीं छोड़ना चाहिए अगर कोई विशेष अवसर या आयोजन है। तो इसके लिए अलग से निर्देश भी दिए जाते हैं

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी तिरंगे के सम्मान के साथ फहराने और उतरने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन यहां पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी साफ देखी जा रही है तिरंगा लकी होने का वीडियो वायरल हुआ है जो जिला प्रशासन के दावों की किरकिरी कर रहा है उपभोक्ता फोरम कार्यालय एक अदालत है जो उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करती है इसमें विभिन्न प्रकार के मामले दर्ज किए जाते हैं जैसे की सेवा में कमी उत्पाद की गुणवत्ता में कमी और अन्य संबंधित मुद्दे यहां पर सुलझाए जाते हैं।

Related posts