दिल्ली में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत; 50 सीटों पर आगे; आप को 19 सीटें

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप १९ सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। आप के अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अतीसी पीछे चल रही हैं मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा आगे अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने ली बढ़त

Read More

आरएसएस ने जाने क्यों रोका !  सांसद-विधायक की  सौंपी गई  भाजपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट

लखनऊ। भाजपा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति लटकती जा रही है। सूची पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से तय समय सीमा के 22 दिन बाद भी जारी नहीं हो सकी है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का मामला भी चर्चाओं के दौर तक सीमित है। आलम यह है कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदार लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा-लगाकर हांफ गए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं के बीच कुछ जिलों को लेकर सहमति नहीं बनने से मामला अभी अटका है। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत यूपी में…

Read More

दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री का ऐलान 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि पांच फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप-दा) जाएगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आएगी।उन्होंने कहा, “पूरी दिल्ली बोल रही है, 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी।” घोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के निवासी ऐसी सरकार चाहते हैं जो उन्हें…

Read More

भाजपा प्रशासन तंत्र के दुरूपयोग से मिल्कीपुर में गड़बड़ी करने की बना रही रणनीति-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा कभी भी सच क्यों नहीं बोलती है। झूठ और लूट ही उसका एक मात्र मिशन है और विकास का उसके पास कोई विजन नहीं है। सत्ता का दुरूपयोग कर भाजपा झूठे आश्वासन देती है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए नए-नए बहाने गढ़ती है। अब जनता मिल्कीपुर उपचुनाव सहित 2027 के चुनावों में भी उसे करारी शिकस्त देने का इरादा कर चुकी है। भाजपा जैसे 2017 में प्रदेश…

Read More

मैंने अपनी कैबिनेट के साथ संगम स्नान किया, क्या केजरीवाल व उनकी टीम यमुना में कर सकती है स्नानः योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे। उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ला, दूसरी करोल बाग से दुष्यंत गौतम व तीसरी जनसभा जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद के पक्ष में हुई। यहां आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल उनके निशाने पर रहे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मैंने अपने 54 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ प्रयागराज में संगम पर स्नान किया, क्या आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल भी अपनी टीम…

Read More

भाजपा का  पुराने धुरंधरों पर भरोसा,  दो के  टिकट कटे

कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट भाजपा ने दिल्ली चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की पांच  महिलाओं को मौका दिल्ली के दो पूर्व सीएम के बेटों को भी भाजपा ने टिकट दिया नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा के पांच फरवरी को होने जा रहे चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर है।  इसे मिलाकर पार्टी ने अब तक 58 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें 5 निगम पार्षदों को टिकट मिला है। बीजेपी…

Read More

भाजपा नेता के वेयर हाउस से 53 लाख रुपए का सरकारी चना गायब, पुलिस का बड़ा एक्शन

उज्जैन: कांग्रेसी नेता के वेयर हाउस से करोड़ों रुपए के सरकारी गेहूं की हेराफेरी की घटना के बाद अब भाजपा नेता के वेयर हाउस से लाखों रुपए के सरकारी चना गायब होने का मामला सामने आया है। मामले में वेयर हाउस के अधिकारी की शिकायत पर बुधवार को घट्टिया थाना पुलिस ने संचालक सहित दो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, घट्टिया क्षेत्र के ग्राम मालीखेड़ी में उमठ वेयर हाउस है। यह वेयर हाउस भाजपा के पूर्व जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उमठ के पुत्र व…

Read More