Balrampur UP: कोयलाबास में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 81 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बलरामपुर । भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोयलाबास आंख उपचार केंद्र में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 165 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 54 पुरुष और 111 महिलाएँ शामिल रहीं। जांच के बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान 81 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका मौके पर ही सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन कराने वालों में 42 पुरुष और 39 महिलाएँ शामिल थीं।…

Read More