धारा लक्ष्य समाचार पत्र ड्रैगन फ्रूट उत्पादन से किसान की आय में उल्लेखनीय वृद्धि, सूक्ष्म सिंचाई योजना बनी सहायक उद्यान विभाग की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कृषक : डीएम–सीडीओ अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खण्ड बाजार शुकुल अंतर्गत ग्राम मण्डवा निवासी कृषक चन्द्रशेखर पाण्डेय द्वारा पारंपरिक कृषि से आगे बढ़ते हुए ड्रैगन फ्रूट जैसी उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसल को अपनाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। कृषक द्वारा 0.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रैगन फ्रूट की खेती प्रारम्भ की गई, जिससे यह सिद्ध हुआ है कि…
Read MoreTag: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में अमेठी के कृषक ने केला उत्पादन व इण्टरक्रॉपिंग से अर्जित किया 10.60 लाख का शुद्ध लाभ।
Amethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में आधुनिक तकनीक से स्ट्राबेरी की खेती, कृषक को मिला 5 लाख का लाभ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान (आईएएस) एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल (आईएएस) के मार्गदर्शन में जनपद के कृषक आधुनिक तकनीक एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रहे हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण विकास खण्ड जगदीशपुर के ग्राम बनभरिया निवासी कृषक श्री जगदेव प्रसाद पुत्र श्री सद्धू हैं। जगदेव प्रसाद ने उद्यान विभाग के सहयोग से 0.5 हेक्टेयर भूमि में स्ट्राबेरी की खेती प्रारम्भ की। उन्होंने “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” माइक्रो इरीगेशन योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की और परम्परागत खेती के…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में प्लेसमेंट कैंप धारा लक्ष्य समाचार अमेठी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत 27 सितम्बर 2025 को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, असैदापुर गौरीगंज में जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को भविष्य की संभावनाओं, रोजगार व स्वरोजगार के विकल्पों, सरकारी योजनाओं एवं स्किल डिवेलपमेंट से जुड़ी जानकारियाँ प्रदान की गईं। *महिला कौशल विकास केंद्र में करियर काउंसलिंग* इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत कौशल विकास केंद्र, टिकरिया गौरीगंज में…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में पीएम एफएमई योजना से अमेठी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को मिला नया आयाम
आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिला बल अमेठी। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME) ग्रामीण स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना से लाभान्वित होकर जनपद अमेठी के विकास खण्ड जगदीशपुर, कठौरा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या D-9, सेक्टर-4 निवासी श्री भगवत प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने उद्यम की शुरुआत की है। *योजना से मिली वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग* श्री भगवत प्रसाद श्रीवास्तव ने डी.आर.पी. के सहयोग से पीएम एफएमई पोर्टल…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद के किसानों को कीट एवं रोग नियंत्रण हेतु एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (IPM) तकनीक का प्रशिक्षण
फसलों को कीट और रोगों से बचाने की पहल अमेठी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत कीट/रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत जनपद अमेठी के सभी विकास खंडों में किसानों का चयन कर उन्हें दलहनी एवं तिलहनी फसलों में लगने वाले हानिकारक कीटों और बीमारियों से बचाने हेतु एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (Integrated Pest Management – IPM) तकनीकों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। IPM तकनीक – बहुआयामी दृष्टिकोण किसानों को व्यवहारिक, यांत्रिक, जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण की संतुलित विधियों का प्रयोग करना सिखाया जा रहा है। इन तकनीकों से न केवल रासायनिक कीटनाशकों…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं अमेठी की तमन्ना बेगम समूह से पहले की स्थिति – आर्थिक तंगी और संघर्ष अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खण्ड संग्रामपुर की ग्राम पंचायत कनू निवासी 33 वर्षीय तमन्ना बेगम की कहानी आत्मनिर्भरता की मिसाल है। 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे गृहणी के रूप में ही जीवन व्यतीत कर रही थीं। परिवार की आजीविका उनके पति की कोचिंग से चलती थी, लेकिन सीमित आय से जीवन-यापन कठिन था और आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। *समूह से जुड़कर मिली नई दिशा*…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में अमेठी की कीर्ति जायसवाल बनी आर्थिक रूप से सशक्त
ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण से मिला रोजगार और आत्मनिर्भरता का अवसर धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिले की कटरा लालगंज, गौरीगंज निवासी कीर्ति जायसवाल, पुत्री राजेन्द प्रसाद जायसवाल, ने उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है। *पहले की स्थिति – आर्थिक सीमाएँ और संघर्ष* कीर्ति जायसवाल के परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित थी। उनके पास इतना बजट नहीं था कि वह महंगे कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले सकें। शिक्षा पूरी…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में छात्राओं के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
बालिकाओं को बैंकिंग प्रणाली से परिचित कराने की अनूठी पहल अमेठी। वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में “बैंक भ्रमण एवं खाता संचालन प्रक्रिया संबंधी जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं बालिकाओं को वित्तीय प्रणाली से परिचित कराना और उनमें आर्थिक साक्षरता विकसित करना रहा। *बैंक शाखाओं का भ्रमण और व्यावहारिक जानकारी* कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को बैंक शाखाओं का भ्रमण कराया गया, जहाँ बैंक कर्मियों द्वारा खाता खोलने की प्रक्रिया, जमा-निकासी की…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएँ बन रहीं आत्मनिर्भर
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद के विकास खण्ड जामो की ग्राम पंचायत बाजगढ़ी निवासी सुषमा दीदी की कहानी महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। समूह में जुड़ने से पहले वे एक सामान्य गृहणी की तरह घर तक ही सीमित थीं। परिवार का भरण-पोषण केवल पति की मजदूरी से होता था, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और परिवार के लिए मूलभूत जरूरतें पूरी करना कठिन हो जाता था। समूह से जुड़कर मिली नई दिशा वर्ष 2021 में ब्लॉक स्तर से आईसीआरपी दीदीयों द्वारा जानकारी दिए जाने पर सुषमा दीदी ने…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत ब्रह्मनी बना सुशासन का आदर्श मॉडल
एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध, बढ़ा पारदर्शिता और विश्वास पंचायत सचिवालय से ₹1.25 लाख से अधिक की आय अर्जित, ग्रामीणों का समय और धन बचा अमेठी। प्रदेश सरकार की सुशासन की अवधारणा को साकार करने की दिशा में जनपद अमेठी के विकास खण्ड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्रह्मनी ने उल्लेखनीय पहल की है। पंचायत ने सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के बल पर ग्राम पंचायत सचिवालय को सेवाओं का केंद्रीकृत हब बनाकर ग्रामीणों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। लगभग दो वर्ष पूर्व…
Read More