डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बावजूद नहीं सुधर रही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली, सीएचसी पर 16 में महज पांच कर्मचारी मिले मौजूद

डॉक्टरों पर बाहर की दवाइयां लिखने का आरोप, महज एक रुपये में पर्चा बनवाने वाले गरीब मरीज ने बयां की अपनी बेबसी रिपोर्ट सुधीर शर्मा बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र  त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा जनपद बाराबंकी में समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किए जाने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिवा एट शुम्भा में देखने को मिला, जहां कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को…

Read More