धारा लक्ष्य समाचार पत्र शुकुल बाजार/अमेठी। बीआरसी परिसर के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र के सभी कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से तीन-तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अभिजीत एवं अनुज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरुण, शिवा यादव तथा आदित्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। ये प्रतिभागी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।…
Read More