कमालपुर आवाडीह में मिशन शक्ति की चौपाल, बहू-बेटियों को सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रविवार को थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम कमालपुर आवाडीह में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सम्मेलन के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा के लिए संचालित ऑपरेशन मजनू अभियान की जानकारी देते हुए 1090, 181,…

Read More