रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने चढ़राई चौराहा स्थित शिव महापुराण कथा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कथा स्थल, वीआईपी आगमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों…
Read More