Barabanki UP: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। प्रदेश स्तरीय पंचायत सहायक अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड त्रिवेदीगंज के पंचायत सहायकों एवं कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी को कार्य बहिष्कार संबंधी ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। विकासखंड त्रिवेदीगंज में पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष रोहित वर्मा, उपाध्यक्ष उत्तम कुमार तथा कोषाध्यक्ष अरुंधती रमन वर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह एवं एडीओ पंचायत को ज्ञापन…

Read More