मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार बुधवार को “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत थाना डलमऊ की मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम शांति मनोहर इंटर कॉलेज एवं भागीरथी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 102, 101…

Read More