Author: News Desk
Raybareli UP: डॉ. अमिता जैन ने संभाला एम्स रायबरेली के कार्यकारी निदेशक का पद
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।एम्स रायबरेली को नया नेतृत्व मिल गया है। 22 सितंबर 2025 को डॉ. अमिता जैन ने संस्थान की तीसरी कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनका प्राथमिक कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। डॉ. जैन इससे पूर्व लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) मेंडीन(अकादमिक) एवं माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहीं और जून 2025 में सेवानिवृत्त हुईं। उन्होंने 1982 में एमबीबीएस, 1986मेंएमडी(माइक्रोबायोलॉजी) और 2017 में केजीएमयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिए…
Read MoreAmethi UP : आज से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, साफ-सफाई के साथ ही सारी तैयारियां हुई पूरी
कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महराज ने बताया कि अमृत कुंड वासिनी माता कालिका जी का दर्शन करने से मिलता है मनोवांछित फल। जिला ब्यूरो चीफ – रवि द्विवेदी रिंकू अमेठी। आज से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को ही सभी देवी मंदिरों में साफ-सफाई कर दी गई है। नवरात्रि को लेकर संग्रामपुर के कालिकन धाम, टीकरमाफी आश्रम, अमेठी के देवीपाटन, माता आहोरवा भवानी सहित जिले के सभी मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। इस बार नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ…
Read MoreAmethi UP : गायत्री परिवार के आवाह्न पर रक्तदान शिविर संपन्न विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रक्तदान करके किया शुभारम्भ
रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी गौरीगंज/अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार अमेठी द्वारा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की 99वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया।रविवार को पुष्पा त्रिपाठी मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, गौरीगंज में आयोजित रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्तदान करते हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि आज वंदनीया माता जी की जयंती पर रक्तदान करना सौभाग्य की बात है । जीवन का 42वां रक्तदान करते हुए राकेश सिंह ने…
Read MoreAmethi UP: प्रशासनिक दावे दिख रहे झूठें जिले में सड़कों से लेकर खेतों तक छुट्टा जानवरों का आतंक
गांवों से लेकर नगर मुहल्लों तक पहुंच रहे सांड लोगों को जान-माल का खतरा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। जिले में छुट्टा जानवरो को लेकर प्रशासन व अंधभक्त चाहे जो कसीदे गढ़े पर जमीनी हकीकत तो यही है कि छुट्टा जानवर इंसानों की जान के लिए खतरा तो किसानों की फसलों की बरबादी का कारण बन चुके हैं। जिले के संग्रामपुर, अमेठी, भादर, भेंटुआ, मुंशीगंज, एच ए एल गेट, अमेठी बाईपास, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, मोहनगंज कहीं को भी ले ले हर जगह छुट्टा जानवरों की भरमार…
Read MoreAmethi UP : बेकरी की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी संग्रामपुर/अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार में शनिवार को देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर एक बेकरी की दुकान को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित महबूब आलम की बेकरी में अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि कई जगह दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। दुकान मालिक महबूब आलम ने अनुमान…
Read MoreAmethi UP : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, मचा कोहराम
रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी जामों/अमेठी। जिले के जामों थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घरवालों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो महिला छत में लगे हुक से साड़ी के सहारे लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची जामों थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर सीओ…
Read MoreAmethi UP: अफवाहों के सामाजिक दुष्प्रभाव
रिपोर्ट रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी अमेठी। जिले में बीते कुछ दिनों से ड्रोन देखे जाने की चर्चाओं के बाद अब चोरी की अफवाहों ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव-गांव के लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। खेत-खलिहान से लेकर गांव की गलियों तक, हर ओर चौकसी बढ़ गई है। अफवाहों का असर यह है कि संदिग्ध नजर आने वाले किसी भी व्यक्ति को ग्रामीण पकड़ लेते हैं और कई मामलों में पिटाई तक कर देते हैं। संदिग्ध युवक को…
Read MoreAmethi UP: नवरात्रि के पर्व पर रौनक, गुलजार हुई बाजारें, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही जिले की बाजारें पूरी तरह रौनक से भर उठी हैं। सुबह से ही विभिन्न बाज़ारों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है। लोग माता दुर्गा की प्रतिमाएं, चुनरी, नारियल, दीपक, धूप, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह अधिक दिखाई दे रहा है। नवरात्र के अवसर पर महिलाएं और युवतियां परिधान, आभूषण और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर विशेष रुचि दिखा रही हैं। कपड़ों…
Read MoreAmethi UP : शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर सीओ अमेठी ने मंदिर सेवा समिति के साथ की बैठक
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने कालिकन धाम मंदिर परिसर में मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था व वाहन प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि नवरात्र का पहला दिन घटस्थापना का है । और सोमवार होने के कारण कालिकन धाम में भारी संख्या में दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित तरीके से दर्शन…
Read More