कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, छात्रों ने निकाली रैली।

‘कैंसर मुक्त भारत’ का दिया संदेश, लोगों को बताए बचाव और समय पर जांच के उपाय। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार बछरावां, रायबरेली। दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में ‘आनंदी मां-एक जीवन बचाओ अभियान’ एवं ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ के तहत जागरूकता अभियान और रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों…

Read More

12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 10 अगस्त। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद की तहसील सदर, महराजगंज, लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार और सलोन क्षेत्र में आमजन को राष्ट्रीय लोक…

Read More

पंखे का प्लग लगाते ही मौत ने दबोचा, करंट से युवक की दर्दनाक मौत

महराजपुर में हादसे से मचा कोहराम, पत्नी-बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंदापुर/रायबरेली। महराजपुर मजरे जनई गांव में सोमवार को घर में पंखे का प्लग लगाते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के मुताबिक महराजपुर मजरे जनई निवासी नितिन श्रीवास्तव पुत्र राघवेंद्र श्रीवास्तव (32) सोमवार को अपने घर में पंखे का…

Read More

भू-माफिया पर मकान ढहाने का आरोप, 50-60 असलहाधारी दबंगों के साथ पहुंचे

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे बाल्हेश्वर गांव निवासी कमला पत्नी रामनरेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कथित भू-माफियाओं पर असलहों से लैस 50-60 लोगों के साथ मिलकर उनका बना-बनाया मकान ढहाने का गंभीर आरोप लगाया है पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के मुताबिक, कमला ने 8 अगस्त 2026 को समाधान दिवस में अपने मकान पर कथित कब्जे की शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद…

Read More

लोहे की रॉड से युवक पर हमला, बचाने आए पिता-बहन को भी पीटा।

जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र के उत्तर दरवाजा इलाके में दबंगों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। युवक ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे घेरकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। उसकी चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पिता और बहन पर भी हमला कर दिया गया। मारपीट में तीनों के घायल होने का आरोप है।पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत पुलिस से करने के बावजूद मुकदमा हल्की धाराओं में दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, आरोप है…

Read More

गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डीएम ने प्रधान-सचिवों को दिया कार्ययोजना का मंत्र

पंच सम्मेलन में विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। विकसित भारत-जी राम जी योजना को गांवों की धरातल तक पहुंचाने के लिए सोमवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में ग्राम प्रधानों, सचिवों और खंड विकास अधिकारियों ने हिस्सा लिया।डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की बुनियाद हैं। स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों का आकलन कर ऐसी ठोस व…

Read More

हर घर तिरंगा से गूंजेगा रायबरेली, डीएम ने की सहभागिता की अपील

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती देने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिलाधिकारी सरनीत कौर ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागी बनने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की सादगी, विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों…

Read More

पुलिस वाहन खराब होने के बाद चौकीदार और दुकानदार गाड़ी को धक्का लगाते आए नजर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार-रायबरेली।कानून-व्यवस्था संभालने वाली पुलिस की गाड़ी ही बीच रास्ते जवाब दे गई तो खाकी को स्थानीय लोगों का सहारा लेना पड़ा। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में पुलिस वाहन खराब होने के बाद चौकीदार और दुकानदार गाड़ी को धक्का लगाते नजर आए। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन अचानक रास्ते में खराब हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब गाड़ी आगे नहीं बढ़ी तो मौके पर…

Read More

सावन के दूसरे सोमवार को दानेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बोल बम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, हर सोमवार शाम होती है भव्य गंगा आरती। जिला रिपोर्टर  रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। सावन माह के दूसरे सोमवार को कस्बे के प्रसिद्ध दानेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल…

Read More

ई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 10 अगस्त 2026 दिन सोमवार

Embedded:

Read More