कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन, रायबरेली में मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बैलगाड़ियों से निकला श्रद्धालुओं का जत्था, पारंपरिक यात्रा बनी आकर्षण।

आस्था का अनूठा सफर, बैलगाड़ियों से डलमऊ रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज /रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के लिए रविवार शाम क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं का जत्था बैलगाड़ियों पर सवार होकर डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ बछरावां-लालगंज मार्ग सहित महराजगंज क्षेत्र से गुजरती बैलगाड़ियों की लंबी कतार ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच उत्साहपूर्वक यात्रा पर निकले। बैलगाड़ियों पर सवार श्रद्धालुओं के साथ खान-पान और आवश्यक सामान की व्यवस्था…

Read More

पुलिस झंडा दिवस पर रायबरेली पुलिस का सम्मान समारोह।

एसपी रवि कुमार ने जवानों को दिलाया कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा का संकल्प। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रायबरेली पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस ध्वज का सम्मान करते हुए पुलिसकर्मियों को ध्वज की गरिमा, सम्मान और गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस संगठन के ऐतिहासिक महत्व, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना पर…

Read More

डीएम-एसपी ने बढ़ाया युवाओं का मान, मेधावियों को सम्मान देकर जगाई लोकतंत्र की अलख।

मतदाता जागरूकता क्विज के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर किया सम्मानित, जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सराहनीय पहल करते हुए मतदाता जागरूकता क्विज प्रतियोगिता के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जागरूक नागरिक बनने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी…

Read More

अतिक्रमण से कराह रहा महाराजगंज, जाम में फंसी एंबुलेंस; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज/रायबरेली। महाराजगंज कस्बे में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। रायबरेली रोड पर सोमवार को भीषण जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस तक फंस गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चन्दापुर चौराहे से तहसील गेट तक सड़क किनारे लगी दुकानों और पटरी पर किए गए। अतिक्रमण के चलते आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। थाना महाराजगंज से बस स्टॉप तिराहे तक अक्सर जाम…

Read More

म्यांमार से वेनेजुएला तक भारत के राहत अभियानों की क्वाड मंच पर सराहना

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जामनगर। वैश्विक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के क्षेत्र में भारत ने अपनी अग्रणी भूमिका को एक बार फिर सिद्ध किया है। गुजरात के जामनगर स्थित एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘एक्सरसाइज सहायता सेतु 2026’ में क्वाड समूह के देश, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका ने पर्यवेक्षकों के रूप में भाग लिया। 17 से 19 नवंबर तक चले इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 24 मित्र देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्देश्य बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के…

Read More

भारत-जापान टू-प्लस-टू वार्ताः आर्थिक सुरक्षा, लचीली सप्लाई चेन पर बनी सहमति

धारा लक्ष्य समाचार पत्र टोक्यो। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में आयोजित चौथे भारत-जापान टू-प्लस-टू विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय संवाद में हिस्सा लिया। जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ हुई इस उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देशों ने रणनीतिक तालमेल को गहरा करने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा और लचीली सप्लाई चेन के निर्माण पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई। वार्ता के बाद अपने संबोधन में डॉ. जयशंकर ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सप्लाई चेन को अधिक लचीला…

Read More

पड़ोसी प्रथमः भूटान की विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दिए 61 करोड़ रुपये

धारा लक्ष्य समाचार पत्र थिम्पू। भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और हिमालयी मित्र राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को एक बार फिर साकार करते हुए भूटान के विकास को नई गति दी है। भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत द्विपक्षीय विकास सहयोग को लेकर थिम्पू में भारतीय दूतावास और भूटान सरकार के बीच 20वीं मासिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के दौरान भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय विकास सहयोग के…

Read More

शताब्दी खेल महोत्सवः न्यूजीलैंड में भारतीय हॉकी का डंका, कबड्डी ने बांधा समां

धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऑकलैंड। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष (1926–2026) पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर पार्क में आयोजित शताब्दी खेल महोत्सव में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की मौजूदगी में 1926 में हुए भारतीय सेना की टीम के पहले न्यूजीलैंड दौरे की याद में आयोजित ‘स्लम्बरजोन इंडियन सेंटेनरी हॉकी सीरीज’ को भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम ने 1-0 से जीतकर इतिहास रच दिया। कप्तान संजय राणा के नेतृत्व में खेली…

Read More

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन और बुल्गारिया की विदेश मंत्री डॉ. वेलिस्लावा पेट्रोवा के साथ अलग-अलग उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें कीं। इन वार्ताओं का मुख्य केंद्र यूरोपीय देशों के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों को नई गति प्रदान करना रहा। नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन के साथ हुई बैठक में दोनों नेताओं ने ‘भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2026–2030’ के तहत अब तक हुई प्रगति की…

Read More