धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय को मजबूती देने का कार्य पिछले कुछ वर्षों में प्रभावी रूप से हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आई है, तब से सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं रहा, बल्कि इसे सरकार की नीति और नियत दोनों में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में…
Read MoreAuthor: News Desk
Chandigadh hariyana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आम जनता की सुनी समस्याएं
चंडीगढ़। धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज आम जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुबह से ही जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे, जहां राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी दिक्कतें, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और स्थानीय प्रशासन से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना…
Read MoreChandigadh hariyana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन सरकार द्वारा मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर रोगों में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से…
Read MoreYamunanagar Haryana News:लोहगढ़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र यमुनानगर/चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री एवं बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर लाल ने यमुनानगर के लोहगढ़ स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। चंडीगढ़ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह स्मारक न केवल ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का एक महत्वपूर्ण…
Read MoreBarabanki UP: बाराबंकी: संकर मक्का बीज उत्पादन कार्यक्रम का सफल आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी जनपद के सूरतगंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम उतरावा में प्रगतिशील किसान राजेश सिंह के खेत पर संकर मक्का बीज उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र तथा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज-अयोध्या के सहयोग से मक्का एवं गेहूँ सुधार केंद्र, हैदराबाद (CIMMYT) परियोजना के अंतर्गत संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद वैज्ञानिक अश्वनी सिंह ने किसानों को संकर मक्का बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीज उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं, जैसे कि उचित…
Read MoreChandigadh hariyana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सशक्त राष्ट्र और प्रगतिशील समाज के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निर्भीकता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे पत्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता राष्ट्र और समाज को जागरूक,…
Read MoreNew delhi news: समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। असीम कुमार घोष ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा के आधुनिकीकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में हरियाणा की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इन आधुनिक तकनीकों को शिक्षा प्रणाली में शामिल कर युवाओं…
Read MoreRevadi hariyana news: गोकुलपुर आश्रम, रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की शिरकत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी स्थित गोकुलपुर आश्रम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में शीश नवाकर इसे अपना परम सौभाग्य बताया और कहा कि यह स्थल सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं का जीवंत केंद्र है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आश्रम से जुड़े संत बाबा गिरधारी दास जी महाराज की तपस्या, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण…
Read MoreLucknow UP: संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में जुटी भाजपा सरकार-लौटनराम निषाद
छात्र-नौजवान,किसान विरोधी है भाजपा सरकार धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ/अयोध्या। गौशाईंगंज विधानसभा के बीकापुर क्षेत्र अन्तर्गत भैरोपुर टीकरा गाँव में रामहेत यादव -प्रेमनारायण ऊर्फ जंगली यादव द्वारा जगन्नाथ मेला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने भाजपा सरकार को छात्र-नौजवान, किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति का विधान लागू करने के षड्यंत्र में जुटी हुई है। भाजपा हिन्दू-मुसलमान, यादव -गैर यादव,दलित -अतिदलित के नाम पऱ नफ़रत पैदा कर पीडीए की…
Read MoreLucknow UP:मक्का में भारतीय हाजियों की दुर्दशा पर भड़के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी
कहा- ‘भगवा झंडी’ दिखाते समय ही हो गया था साजिश का अहसास धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। मक्का मुकर्रमा (सऊदी अरब) के अजीजिया क्षेत्र में भारतीय हज यात्रियों के साथ हो रही अमानवीय बदइंतजामी और उनके नारकीय जीवन को लेकर पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मक्का के होटलों, विशेषकर ‘आसफ अल कुरैशी होटल’ में हालात इतने खराब हैं कि एक-एक कमरे में 8 से लेकर 16 हाजियों को जानवरों की तरह रखा गया है।…
Read More