Author: News Desk
ई पेपर पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण बाराबंकी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र 14 दिसंबर 2025
dflip id=”16779″][/dflip]
Read MoreVaransi UP: शंकराचार्य जी कल पधारेंगे काशी~करेंगे शुक्लयजुर्वेद माध्यन्दिनी घनपाठ ग्रन्थ का लोकार्पण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र वाराणसी,। परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज कल काशी पधार रहे हैं।लखनऊ से काशी पधारने पर शंकराचार्य जी महाराज का संतों और भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा व जयघोष के मध्य भव्य स्वागत,अभिनंदन व उनके चरण पादुका का पूजन कर उनका वंदन किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि शुक्लयजुर्वेद माध्यन्दिनी घनपाठ ग्रंथ का विमोचन काशी नगरी में होने जा रहा है।यह गरिमामय आयोजन विद्याश्री धर्मार्थ न्यास काशी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर `परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द:…
Read MoreSitapur UP: शीतलहर के चलते सीतापुर में स्कूलों का समय बदला
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने आदेश जारी कर जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों को सुबह विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो रही थी, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।…
Read MoreSitapur UP: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की मासिक समीक्षा, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए पोर्टल पर समय से शुद्ध व पूर्ण डाटा अपलोड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।…
Read MoreSitapur UP: पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक में महाअधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया (रजि.) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा की अध्यक्षता में गोमतीनगर स्थित होटल शिवा ग्रैंड में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी महाअधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप देना रहा। बैठक में महाअधिवेशन के आयोजन स्थल, तिथि, कार्यक्रम रूपरेखा, पंजीकरण, आवास, मीडिया समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महाअधिवेशन संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी आवाज बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों…
Read MoreSitapur UP: मुकदमे की पैरवी पर अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। जनपद में एक अधिवक्ता को मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सीतापुर को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चित श्रीवास्तव पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव, निवासी सुंदर नगर सेक्टर-ए, नैपालापुर, थाना कोतवाली देहात, सिविल कोर्ट सीतापुर में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि वह एक मुकदमे की पैरवी कर रहे थे, जिसे छोड़ने का दबाव विपक्षीगण द्वारा बनाया…
Read MoreSitapur UP: खोया मोबाइल फोन बरामद कर मालिक को सौंपा, रामपुरकलां पुलिस की सराहनीय पहल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। खोए हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने के अभियान के तहत थाना रामपुरकलां पुलिस को एक और सफलता मिली है। सिधौली क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने एक गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उसके मालिक को सुरक्षित रूप से सौंप दिया। पुलिस द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग और लावारिस सामान की तलाश के दौरान सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया। पहचान सत्यापित करने के बाद मोबाइल उसके वास्तविक धारक…
Read MoreSitapur UP: थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने की जनसुनवाई
शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने थाना रेउसा में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपसी विवादों के मामलों में…
Read MoreSitapur UP: विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास खंडों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अन्नपूर्णा भवन, मिनी स्टेडियम, एमडीएम शेड, मनरेगा पार्क व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, मुख्यमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण कराने तथा एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण पर जोर…
Read More