अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। महाकुंभ के शुभारंभ के साथ ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां से बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या और काशी में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें:नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने गोरक्षपीठ में टेका मत्था बीते…
Read MoreCategory: Uncategorized
सीसीटीवी फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी मौनी अमावस्या हादसे की जांच
आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने प्रयागराज में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की महाकुंभ नगर। महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर हुए हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। बैठक के बाद आयोग ने संगम नोज के निकट तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की टीम प्रयागराज पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार…
Read Moreमहाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर निकली थी यूपी की झांकी को मिला पहला स्थान
गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पाया पहला स्थान नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय रंगशाला नई दिल्ली में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर थी यूपी की झांकी गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार ‘महाकुम्भ’ पर…
Read Moreप्रयागराज जाने की बुकिंग नहीं हुई तो बाईक से ही निकल पड़े मुंबई के गौरव रस्तोगी..!
लखनऊ। मुंबई से 1530 किलोमीटर का सफर तय कर गौरव रस्तोगी प्रयागराज की यात्रा पर बाईक से निकले… उनकी इस यात्रा के दौरान 20 हजार रूपये का खर्च आया… सुजुकी की 3 लाख रुपये की गाडी से मुंबई से प्रयागराज का सफर तय करने वालें गौरव बताते हैं कि यह बाईक हाइटेक बनाई गई हैं… जिसमे एलईडी लगी हैं। गूगल की मदद से रास्तो की जानकारी उन्हें मिलती रही और वो आगे बढ़ते गए…बाइक में हवा कम होने और पेट्रोल खत्म होने की जानकारी भी मिलती हैं… बाईक से 1530…
Read Moreमौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन सतर्क
72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं…
Read Moreहादसे के बाद मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व पर घटी घटना के बाद अखाड़ों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले श्रद्धालुओं को अमृत स्नान करने का अवसर दिया और बाद में सांकेतिक रूप से अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर अखाड़ों ने दिखाई संवेदनशीलता त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर शाम 6 बजे तक करोड़ों लोगों ने…
Read Moreजाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ हादसे पर क्यों हुए भावुक, न्यायिक जांच के दिए आदेश
पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ हादसे को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने के कारण यह दुखद हादसा हुआ।” मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया…
Read Moreइससे पहले 1954 में भी महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जानिए कैसे
लखनऊ। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के लिए करोडों की भीड़ एक दिन पहले उमड़ पड़ी थी। संगम के तट पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। जो संगम तट पर ही सो गए थे। अचानक कुछ अफवाहें पैदा हुईं, जिससे स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। जिससे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पांच दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। ऐसा ही मामला 1954 के महाकुंभ में हुआ था। लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे।देर रात मची भगदड़…
Read Moreजाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा कि आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नान
मौनी अमावस्या पर सीएम योगी सहित संतों ने की श्रद्धालुओं से अपील महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये महाकुम्भ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई…
Read Moreगृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन
महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री की अगवानी की, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। गृहमंत्री अमित शाह ने अक्षयवट की आरती उतारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुष्प अर्पित किए। अक्षय वट की परिक्रमा संत समाज के साथ गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट की परिक्रमा की और महाकुम्भ की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षयवट की पूजा की। जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय…
Read More