धारा लक्ष्य समाचार पत्र पुलिस का फ्लैग मार्च व चेकिंग अभियान तेज, सीसीटीवी व साइबर निगरानी बढ़ी अमेठी। 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी के मद्देनजर पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। धार्मिक संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रदेशभर में पुलिस व्यापक सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में अमेठी जनपद में भी प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। अमेठी जिले के संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP : विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य हुआ शुरू, बच्चों को मिलेगी राहत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भादर/अमेठी। जनपद के भादर विकास खंड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरडीह में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ग्राम प्रधान अक्षय प्रताप सिंह के प्रयासों से यह कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यालय परिसर को सुरक्षित बनाना है। इस बाउंड्रीवॉल के निर्माण से बाहरी जानवरों और अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रुक जाएगा। विद्यालय के मुख्य द्वार पर भी गेट लगाया गया है, जिससे परिसर अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा। प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता बच्चों को बेहतर…
Read MoreAmethi UP : अमेठी के कठौरा में प्राकृतिक खेती की बड़ी पहल—पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, कृषि सखियों को मिला प्रमाण पत्र
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कृषि सखियों और CRP को प्राकृतिक खेती की तकनीकों से परिचित कर उन्हें गांव-स्तर पर प्रसार के लिए सक्षम बनाने पर केंद्रित रहा। समापन सत्र में केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेनू सिंह, वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. सिंह और डॉ. देवेश पाठक ने प्राकृतिक खेती के मुख्य घटकों—जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, मल्चिंग, जैविक कीट नियंत्रण व मृदा…
Read Moreबैसड़ा ग्रामसभा मे शाम्भवी सिंह ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। अमेठी राजघराने की बहुरानी शाम्भवी सिंह ने शनिवार को सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट के माध्यम से विकास खण्ड भेटुआ की बैसड़ा ग्रामसभा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में डाबर कंपनी का फ्रूट जूस तथा डाबर च्यवनप्राश वितरित किया गया। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए बहुरानी शाम्भवी सिंह ने कहा कि “स्वस्थ…
Read MoreAmethi UP : शौच के लिए गई किशोरी के साथ अज्ञात लोगों ने की रेप की कोशिश, ग्रामीणों व परिजनों को आता देख हुए फरार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जामो/अमेठी। अमेठी में बीती रात शौच के लिए गई एक नाबालिक किशोरी से अज्ञात बदमाशों ने रेप की कोशिश की। परिजन जब खोजते हुए मौके पर पहुंचे तो दोनों बदमाश किशोरी को अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस से छेड़खानी की घटना मानते हुए मुकदमा दर्ज करने में जुटी हुई है। दरअसल यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां गांव की रहने वाली 14 वर्षीय एक किशोरी घर से 200 मीटर दूर नहर की तरफ शौच के लिए…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीतापुर में एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की
कुंडी खटकाओ अभियान’ में जनता से संवाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना धारा लक्ष्य समाचार सीतापुर संवाददाता — शफीक अहमद सीतापुर(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान सीतापुर भाजपा जिला कार्यालय में एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा बैठक की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग तैयारियों का विस्तृत जायजा लेते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को और मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाताओं और सरकारी कर्मचारियों को हर संभव…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: जिलाधिकारी का कड़ा रुख: पशुपालन विभाग की समीक्षा से लेकर विकास कार्यों के औचक निरीक्षण तक दी सख्त चेतावनियाँ।
गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश, बालेश्वर मंदिर व सिधौली पुनर्गठन कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर(ब्यूरो)। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने गुरुवार और शुक्रवार को लगातार दो दिनों तक विभागीय कार्यों और विकास परियोजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में जहां उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों को मुख्यालय पर अनिवार्य उपस्थिति और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं गौआश्रय स्थलों में चारा, पानी, अलाव, तिरपाल और…
Read MoreBarabanaki UP: ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के आवाहन पर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन रहा जारी
खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रमुख सचिव को सौंपा ज्ञापन धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज बाराबंकी । ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को ग्राम सचिवों ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं उ०प्र० ग्राम विकास अधिकारी संघ (एसोसिएशन) के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में खंड विकास अधिकारी प्रियंका सिंह को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित था, जिसमें प्रभावी निर्णय लेने की मांग की गई। सचिवों ने ग्राम पंचायत अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का कड़ा…
Read MoreLucknow UP: नई बाजार (मऊ) एवं लाटघाट (आजमगढ़)विद्युत बिल राहत शिविरों का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण
उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – श्री ए.के. शर्मा शिविरों में बढ़ी लोगों की रुचि, कुल 65 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को नई बाजार (मऊ) तथा लाटघाट (आजमगढ़) में आयोजित विद्युत बिल राहत योजना शिविरों का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर उपभोक्ताओं की उपस्थिति और उनकी रुचि को देखते हुए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस महत्वपूर्ण योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा…
Read MoreSaharanpur Uttar Pradesh: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार-cum-वर्कशॉप के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं आउटरीच सेल, महाराज सिंह कॉलेज, द्वारा डी.बी.टी, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार-cum-वर्कशॉप के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने आधुनिक वनस्पति विज्ञान के बढ़ते महत्व, अनुसंधान की बदलती दिशाओं तथा युवाओं के लिए उपलब्ध नए अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। इसके उपरांत डॉ. अनिल कुमार (प्राचार्य, एम.एस. कॉलेज, सहारनपुर) ने सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण, औषधीय पौधों की…
Read More