धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या का एक दिवसीय जनपद अमेठी भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य पूर्वाह्न 11:00 तहसील गौरीगंज परिसर में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पोषण पंचायत कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा।
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP: राम घाट ठेंगहा मे मूर्ति विसर्जन व भव्य मेले का आयोजन आज, तैयारियां हुई पूरी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के समापन पर हर वर्ष की भांति इस बार, एक बार फिर से आस्था और भव्यता के अद्भुत संगम का रूप में देखने को मिलेगा। जहां पर ग्रामसभा बदलापुर की माँ दुर्गा पूजा समिति और ठेंगहा की श्री बालाजी माँ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विसर्जन के एक सप्ताह पूर्व से ही झांकियों को सजाने का कार्य चल रहा था, जिसे आज सिमित के सदस्यों के द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है। कलकत्ता की तर्ज पर बनाई जा रही इन झांकियों को…
Read MoreAmethi UP: ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक हुई सम्पन्न
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में मासिक बैठक की गई। आयोजित मासिक बैठक में शामिल सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव सिंह कसारा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की ही कमेटी तैयार की जाए। जिससे आने वाले समय…
Read MoreBarabanki UP: जौरास मेले में केवट लीला का हुआ मंचन
त्रिवेदीगंज बाराबंकी 6 अक्टूबर दिन सोमवार हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेले का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुशील पटेल लंबरदार अंबरशरण जयसवाल हैदरगढ़ चेयरमैनमेले में पधारे हैदरगढ़चेयरमैन आलोक तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा जो यह लीला यहां पर भगवान राम का चरित्र दिखाई जा रहा है वह आप लोग यहां से जाने के बाद अपने मूल जीवन में जरूर उतारे उन्हीं के पद चिनहो पर चलें रामलीला प्रबंधक मिश्रीलाल विश्वकर्मा जी से जब बात किया गया। तो उन्होंने बताया आज…
Read MoreRaybareli UP: थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठककर किया जागरूक
रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां रायबरेली। स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी राजीव सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ एक जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य ग्राम प्रधानों के माध्यम एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को वर्तमान समय में ड्रोन के संबंध में फैलाई जा रही अपवाह के संबंध में जागरूक करने एवं यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है । उसके साथ दुर्व्यवहार न करके स्थानीय पुलिस को सूचित करने…
Read MoreBarabanki UP: किसान यूनियन संगठन विस्तार की पंचायत हुई सुचारू रूप से संपन्न
धारा लक्ष्य समाचार पत्र त्रिवेदीगंज बाराबंकी दिनांक 5अक्टूबर दिन शनिवार स्थान संभल खेड़ा में भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा जी संभल खेड़ा में पधारे उनके स्वागत में ब्लॉक कमेटी और अन्य किसान बलिया एक्सप्रेसवे गंगापुर के पास से रिसीव किया फूल माला पहनाया वहीं से भारतीय किसान यूनियन के नारे लगाते हुए काफिला चला काफिले में लगभग 100 मोटरसाइकिल थी। सभी लोग भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैत जिंदाबाद संभल खेड़ा चौराहे पर पहुंचे…
Read MoreAmethi UP: बड़े ही धूमधाम और अनुशासनपूर्ण तरीके से विशेषरगंज मे निकाला गया पथ संचलन
ब्यूरो चीफ रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन शाखाओं पर विजयदशमी उत्सव बड़े ही धूमधाम और अनुशासनपूर्ण तरीके से मनाया गया। क्षेत्र के मिश्रौली माफी स्थित पुष्कर भवन में एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी देखरेख जिला संचालक रणजीत सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के प्रतीक ध्वज स्थापना और डंड पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी ने उत्साहवर्धक गीत प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम किया। इस अवसर पर…
Read MoreRaybareli UP: जमुरवा बॉर्डर की नदी में मिली युवक की लाश, ग्रामीणों में दहशत
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।महराजगंज थाना क्षेत्र के जमुरवा बॉर्डर स्थित नदी में एक युवक की लाश उतराती मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी चौकी का पुरवा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मुकेश बचपन से ही अपने मामा के घर चौकी गांव में रह रहा था, क्योंकि उसके माता-पिता का निधन काफी पहले हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, मुकेश रविवार सुबह लगभग 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब…
Read MoreAmethi UP: पौधशाला भवसिंहपुर मे आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ रवि प्रकाश द्विवेदी अमेठी संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर मे वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विकास खंड संग्रामपुर के पौधशाला भवसिंहपुर में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इब्राहिम की देखरेख में तथा क्षेत्रीय वन दरोगा रणवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वन दरोगा रणवीर सिंह ने कहा कि “वन्य जीवन प्रकृति की अमूल्य देन है, और इनका संरक्षण मानव जीवन के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।”…
Read MoreBarabanki UP: गौरवशाली उपलब्धि – निमित सिंह “मधुमक्खीवाला” को दीक्षांत समारोह में विशेष सम्मान
स्थान: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के 27वें दीक्षांत समारोह में मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी अपनत्व एवं ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु निमित सिंह “मधुमक्खीवाला” को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवं कुलाधिपति। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे श्री बलदेव सिंह औलख, माननीय राज्य मंत्री।जबकि अंतरराष्ट्रीय अतिथि के रूप में डॉ. साइमन हे, निदेशक, इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर, लीमा (पेरू) उपस्थित…
Read More