धारा लक्ष्य समाचार पत्र दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, आमिर व रागिनी बने स्टार विधायक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत शुकुल बाजार अमेठी ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ़ मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफल समापन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है।” विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Balrampur Uttar Pradesh: भारी विस्फोटक बरामदगी पर उठे तीखे सवाल आखिर एक साल पहले हुए धमाके के बाद भी पुलिस क्यों नहीं जागी ?
जिला संवाददाता दिवाकर कसौधन बलरामपुर। बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम गुगौली कला में संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने ने सुरक्षा तंत्र और पुलिस की सतर्कता पर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने मुखबिर सूचना पर छापेमारी कर 68 नग गोला, 495 ग्राम सफेद पाउडर, 200 ग्राम पीला पाउडर, 166 ग्राम लाल पत्थर और 205 ग्राम काला पाउडर बरामद करते हुए आरोपी अजमेर को गिरफ्तार किया। लेकिन इससे बड़ा सवाल यह है कि इतनी भारी…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: डीएम के सख्त रुख पर त्रिवेदीगंज क्षेत्र दृष्टि हॉस्पिटल, एम एन हॉस्पिटल आर आर पैथोलॉजी सहित 71 हॉस्पिटलों पर ताले
अप्रैल से नवंबर तक सीएमओ टीम की ताबड़तोड़ और सराहनीय कार्रवाई बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर सी0एम0ओ0 श्री अवधेश यादव द्वारा गठित की गई स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते सात महीनों में अप्रैल से लेकर नवंबर माह तक लगातार की गई जांच में कुल 77 फर्जी व बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल, पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो…
Read MoreAmethi UP : अनियंत्रित ट्रक का कहर : एक युवक की मौत, कई बिजली के खंभे टूटे, ग्रामीणों में आक्रोश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। गुरुवार की देर रात अमेठी में एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में आतंक मचा दिया। ट्रक ने रास्ते में कई बिजली के खंभों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 09 बजे शुरू हुआ, जब मुंशीगंज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने अमेठी बाईपास के पास कई बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक…
Read Moreबाल दिवस पर मैजिक शो का धमाल—माउंट बेरी कॉन्वेंट स्कूल में हंसी-खुशी का माहौल
लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर सोमवार को माउंट बेरी कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर लखनऊ में बच्चों के लिए विशेष जादू शो का आयोजन किया गया। नेहरू जी, जिन्हें बच्चे स्नेहपूर्वक “चाचा नेहरू” कहकर पुकारते हैं, के प्रति सम्मान और बाल दिवस की खुशियों से पूरा विद्यालय उत्साह से भरा दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नेहरू जी के…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: 20 से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन
खिलाड़ी “युवा साथी पोर्टल” पर कर सकेंगे पंजीकरण धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद, सीतापुर। जनपद में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन आगामी 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं नोडल अधिकारी बृजलाल तथा जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बताया गया कि महोत्सव में जनपद के सभी इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को “युवा साथी पोर्टल” www.yvasathi.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। अधिकारियों ने कहा…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: उपाध्यक्ष महिला आयोग अपर्णा यादव ने किया नैमिषारण्य सीएचसी व वृद्धाश्रम का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) अपर्णा यादव ने गुरुवार शाम नैमिषारण्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, एक्स-रे, पैथोलॉजी, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड और औषधि भंडारण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड से बचाव हेतु मरीजों को हीटर उपलब्ध कराए जाएं तथा ओपीडी में आयुष्मान सेंटर और कन्या सुमंगला योजना से संबंधित सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। इसके पश्चात उपाध्यक्ष वृद्धाश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को सरकारी योजनाओं…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: जिलाधिकारी ने की राजस्व व विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
राजस्व वसूली तेज करने और लंबित वादों के गुणवत्तापरक निस्तारण पर जोर धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद, सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में कर एवं करेतर राजस्व प्राप्तियों तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लक्ष्य से पिछड़ने वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, विद्युत देय, नगर निकाय, वन, खनन, राजस्व और मण्डी विभागों की समीक्षा…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: बच्चों को डायरिया से सुरक्षित बनाने की पहल, सीएमओ ने किया शुभारंभ
डायरिया से डर नहीं” अभियान से बढ़ेगी जागरूकता, पीएसआई इंडिया व केनव्यू का सहयोग धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद, सीतापुर। शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से बचाने के उद्देश्य से जनपद में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने सीएमओ कार्यालय सभागार में किया। यह कार्यक्रम पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से संचालित होगा। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि डायरिया बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है,…
Read MoreAmethi UP : सऊदी अरब में अमेठी के युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मचा कोहराम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। रोज़ी-रोटी की तलाश में परदेस गए एक युवक की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया है। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के जायस कस्बे के घोसियाना निवासी इसरार अहमद पुत्र बकरीदी की सऊदी अरब के अलहासा स्थित “अल सैफ” कंपनी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इसरार अहमद करीब पांच माह पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद में सऊदी अरब गए थे, जहां वे कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। अचानक परिजनों को उनकी मौत…
Read More