भादर/अमेठी। जिले के भादर ब्लॉक के भदांव गांव में लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाई गई सड़क की पटरी टूट गई है। इससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है, तथा सड़क के किनारे गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से पटरी कई जगह से टूट गई है। स्थानीय निवासी शिवदयाल सिंह, योगेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह, राजा सिंह, जगनारायण सिंह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
Amethi UP : लगातार चल रही बारिश मे भी, डीएपी खाद लेने के लिए केंद्र पर दिखीं सैकड़ों किसानों की भीड़
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र पर गुरुवार को डीएपी खाद का वितरण शुरू होते ही बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुँच गए। डीएपी वितरण की जानकारी मिलते ही मधुपुर खदरी, बड़गांव, सरैया कनू, गोरखापुर, पुन्नपुर सहित कई ग्रामसभाओं के किसान सुबह से ही केंद्र पर लाइन में लग गए। हालांकि सुबह से जारी रिमझिम बारिश के कारण किसान पंक्तिबद्ध नहीं हो पाए, जिससे वितरण व्यवस्था कुछ देर बाधित रही। किसानों का कहना है कि दो दिनों से हो रही बारिश के…
Read MoreAmethi UP : *पुलिस इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने छात्रों को नए कानूनों के बारे में किया जागरूक*
मुंशीगंज/अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में अमेठी पुलिस द्वारा बीटेक और एमबीए के छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के नवीन प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। *थानाध्यक्ष ने नए कानूनों की बताई विशेषताएं* मुंशीगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि नए कानून में महिलाओं के प्रति अपराध पर कोई समझौता नहीं होगा। गैंगरेप के मामलों में कम से कम 20 साल की सजा या आजीवन कारावास होगा। साथ ही विदेश से अपराध के प्रति दुष्प्रेरण…
Read MoreAmethi UP : *9 नवंबर को लखनऊ में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का “सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन”*
*अमेठी में डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा ने की लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील* अमेठी। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी (LSP) रविवार, 9 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में “सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन” का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, महंगाई और बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना है। साथ ही, पार्टी सामाजिक…
Read MoreBalrampur UP: कोयलाबास आंख उपचार केंद्र पर निःशुल्क विशेष नेत्र शिविर 1 नवम्बर को
ब्यूरो रिपोर्ट आमिर खान बलरामपुर धारा लक्ष्य समाचार बलरामपुर । इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के कोयलाबास में नेपाल नेत्र ज्योति संघ, लमही आई हॉस्पिटल की शाखा द्वारा 1 नवम्बर 2025 को विशेष निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में भारत और नेपाल दोनों देशों के मरीज भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र उपचार और जागरूकता प्रदान करना है। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप बसतोला नेतृत्व में किया जाएगा। उनके साथ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक अनुभवी टीम…
Read MoreBalrampur UP: डीएम ने प्रातःकाल किया नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में साफ- सफाई कार्य का निरीक्षण
नगर क्षेत्र में सफाई कर्मी एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों की संख्या बढ़ाते हुए बेहतर साफ सफाई का डीएम ने दिया निर्देश डीएम ने झारखंडी मंदिर पहुंचकर अक्षय नवमी पर होने वाली परिक्रमा हेतु व्यवस्थाओं का लिया जायजा , सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट आमिर खान बलरामपुर धारा लक्ष्य समाचार बलरामपुर । शासन की मंशानुरूप नगर क्षेत्रों में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने को नवागत डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा प्रातः काल 06 बजे नगर क्षेत्र…
Read MoreBalrampur UP: डीएम ने किया संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम ने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया फीडबैक, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का दिया निर्देश डीएम ने सीटी स्कैन , अल्ट्रासाउंड कक्ष के सभी उपकरणों की नियमित जांच तथा उपकरण का सुचारु संचालन के दिए निर्देश इमरजेंसी कक्ष का विस्तार किए जाने एवं बेहतर व्यवस्था का डीएम ने दिया निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट आमिर खान धारा लक्ष्य समाचार पत्र बलरामपुर शासन की मंशानुरूप जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाना सुनिश्चित किए जाने को डीएम श्री विपिन कुमार जैन द्वारा संयुक्त जिला…
Read MoreAmethi UP : *फुरसतगंज क्षेत्र में नाले के पास मिली लावारिस नवजात बच्ची, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम व पुलिस ने बचाई जान।*
*चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से बची नवजात की जिंदगी, जिला अस्पताल के NICU में चल रहा उपचार।* अमेठी। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे चेतपुर, पोस्ट पीढ़ी, तहसील तिलोई, थाना फुरसतगंज क्षेत्र के नाले के पास एक लावारिस नवजात शिशु मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को श्री कृष्ण नामक व्यक्ति द्वारा दी गई। सूचना प्राप्त होते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकाला। इसके बाद…
Read MoreAmethi UP : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, जांच में जुटी पुलिस
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव में बुधवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, नीलम (32) पत्नी सुनील यादव बुधवार की शाम अपने कमरे में थी। घर के बाहर उसकी सास एक वर्षीय बच्ची के साथ मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब नीलम कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा गया…
Read MoreAmethi UP : छापेमारी : ग्राम कोरारी लच्छन शाह में अवैध आटा चक्की और तेल मिल पकड़ी गई
टीम ने की छापेमारी, बिना कनेक्शन के चल रहा था कारखाना अमेठी। जनपद अमेठी के विद्युत उपकेंद्र पनियार के अवर अभियंता अशोक कुमार पाल के नेतृत्व में 29 अक्टूबर बुधवार की गई आकस्मिक छापेमारी में ग्राम कोरारी लच्छन शाह में बड़ा बिजली चोरी का मामला उजागर हुआ। टीम ने धनंजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह द्वारा बिना विद्युत कनेक्शन के संचालित आटा चक्की और तेल मिल को पकड़ा। अवर अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी की सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।…
Read More