नक्सल एनकाउंटर: पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर, दो जवान बलिदान

रायपुर। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। जिसमें पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है। एनकाउंटर में दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताते चले कि यह एनकाउंटर बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से…

Read More

यूपी में  पिछले वर्ष के 48 करोड़ की तुलना में  इस वर्ष 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आए 

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वर्ष 2024 के जारी किए आंकड़े लखनऊ। ‘योगी के यूपी’ की लोकप्रियता पर्यटकों के बीच निरंतर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के जारी आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं। राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में लगभग 17 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष बात यह है कि देश के साथ-साथ विदेशों में भी यूपी का आकर्षण बढ़ा है। एक वर्ष में विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 07 लाख की बढ़ोतरी…

Read More

भारत को विकसित भारत बनाने में लखपति दीदियों की अहम भूमिका होगी-शिवराज सिंह चौहान

76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की लखपति दीदियों के साथ केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर अपने दिल्ली आवास पर मध्य प्रदेश से पधारी लगभग दो सौ लखपति दीदियों से संवाद कर उनके अनुभव और विचार प्राप्त किए। इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के संकल्प के अनुसार भारत को विकसित भारत बनाने में लखपति दीदियों की अहम…

Read More

भारत में अत्यंत घातक रहस्यमयी बीमारी की आहट, लगातार मौतें, दिल्ली तक हड़कंप

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राजौरी के एक मुस्लिम बहुल गांव में एक रहस्यमय बीमारी से अब तक 17वीं मौत भी हो चुकी है । पूरे देश के बड़े बड़े डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट इस रहस्यमयी बीमारी की जांच कर रहे हैं लेकिन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं । 2025 को लेकर ज्योतिषियों की एक भविष्यवाणी ये भी है कि कोरोना जैसी एक ऐसी महामारी फैल सकती है जिसका ज्यादातर शिकार मांसाहारी लोग होंगे और ये संयोग की बात है कि इसने अपनी पहली झलक भी…

Read More

देश का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की देता है प्रेरणा: सीएम

सीएम ने गणतंत्र दिवस पर अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रित गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। एक लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को…

Read More

विच्छिप्त ने लिंग काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, मंदिर में मची अफरा-तफरी

सीतापुर। शिव भक्ति की आअंड में एक 50 वर्षीय विच्छिप्त व्यक्ति ने एक अचंभित करने वाली घटना में लिंग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना के बाद मंदिर में अफरा- तफरी मच गई। घरवालों ने देखा तो उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामला महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव का है। गांव निवासी बिहारीलाल (50) सुबह गांव स्थित शिव मंदिर में अपना लिंग चढा दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि इस घटना…

Read More

अनंत सिंह की जुबानी मोकामा में हुई गोलीबारी की पूरी कहानी, सुनिए

अनंत से मिलने भी गया था मोनू पटना: अनंत सिंह के जेल से छूटने के बाद मोनू उनसे मिलने गया था। उस समय दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई थी। गांव वालों को लगा कि अब दोनों के बीच रिश्ते सुधर जाएंगे। लेकिन बाद में फिर से वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। 2022 में अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और 27 गोलियां मिली थीं। ये चीजें उनके पैतृक गांव स्थित घर से बरामद हुई थीं। इससे पहले उनके सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन…

Read More

 सोनू-मोनू गैंग का यूपी के मुख्तार अंसारी से संबंध, 6 लाख में खरीदी थी AK-47

पटना: मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई फिर छिड़ गई है। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच टकराव हो चुका है, जिसमें हत्या की साजिशें भी शामिल हैं। यह गैंगवार पुराने विवाद और वर्चस्व की जंग का नतीजा है। सोनू-मोनू गिरोह ने पहले भी अनंत सिंह की हत्या की कई बार कोशिश की है। एक बार तो एके-47 तक खरीद ली गई थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरोह के…

Read More

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की भव्य कार्यक्रम की शुरुआत

लखनऊ। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश भर में चलने वाले इस भव्य आयोजन में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, विकास की यात्रा और आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें:दिल्ली की दुर्गति करने का सबसे बड़ा अपराधी अरविंद केजरीवाल नाम का जीव हैः योगी प्रदेश की…

Read More

उत्तर प्रदेश आज अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रतीक बन गया है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से प्रतिवर्ष बनेंगे 1 लाख युवा उद्यमी- सीएम योगी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में हुआ। 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग की गई और 25,000…

Read More