धारा लक्ष्य समाचार पत्र हैदरगढ़ बाराबंकी । बिजली राहत योजना का प्रचार प्रसार लगातार जारी है इसी क्रम में लिए शनिवार को 33/11 विद्युत उपकेंद्र सुबेहा के अवर अभियंता मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एकता पब्लिक स्कूल सुबेहा में एक कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इसके बाद सुबेहा क्षेत्र कमेला चौराहे पर रैली निकाली गई । इस अवसर पर अवर अभियंता मनोज जायसवाल ने कर्मचारियों के साथ हाथ में बैनर लेकर चौराहे तथा गांव का भ्रमण कर उपभोक्ताओं को योजना…
Read MoreCategory: बाराबंकी
Barabanki Uttar Pradesh: देवीपुर में महारानी माता रानी मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी के त्रिवेदीगंज स्थित ग्राम पंचायत देवीपुर में महारानी माता रानी मंदिर पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलीला का मंचन भी हुआ, जिसमें ताड़का वध, वाल्मीकि आश्रम पर राक्षसों का उत्पात, शबरी के झूठे बेर और धनुष यज्ञ जैसे प्रमुख प्रसंगों को दर्शाया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता चंद्र प्रकाश पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय कलाकारों ने भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपने संवाद,…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: तालाब में शव दिखाने से मचा हड़कंप मामले की जांच कर रही पुलिस
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सिरौलीगौसपुर बाराबकी। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मरौचा मजरे बिबियापुर गांव में गुरुवार की रात्रि में एक 14 वर्षीय किशोर का शव तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुड्डु रावत के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, मनोज गुरुवार की दोपहर में रोज की तरह मवेशी चराने के लिए गांव के बाहर गया था। जब वह शाम आठ बजे तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान,…
Read MoreBarabanki UP: मेडिजोन डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ, जैदपुर वासियों के लिए बड़ी सौगात
चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद व भाजपा नेता अलीम राईन ने किया उद्घाटन धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. संदीप वर्मा और सेंटर संचालक कुलदीप वर्मा द्वारा स्थापित ‘मेडिजोन डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण रहे जैदपुर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अलीम राईन, जिन्होंने फीता काटकर सेंटर को जनता को समर्पित किया। दोनों प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम में…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: जिला जज ने जागरूकता कार प्रचार रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कार प्रचार रैली 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को करेगी जागरुक धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश बाराबंकी की अध्यक्षता में किया जाना है इसी के अनुक्रम में जनपद बाराबंकी में स्थित विभिन्न बैंक एवं बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा जागरूकता कार प्रचार रैली निकाली गई । जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: एसडीएम के खिलाफ एफआईआर की मांग, लेखपालों ने दिया धरना
तहसील में राजस्वकर्मियों का विरोध तेज धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट, परिसर में शुक्रवार को लेखपालों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में राजस्वकर्मियों ने फतेहपुर के एसडीएम पर एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।धरना लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लेखपाल मौन बैठकर न्याय की मांग करते दिखे। लेखपालों का कहना है कि फतेहपुर जनपद के लेखपाल सुधीर की कथित मौत अधिकारियों की प्रताड़ना का नतीजा है,…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 74 बीएलओ को सम्मानित
जिलाधिकारी बोले, अभी सटीक मिलान कर लेंगे तो आगे कम काम पड़ेगा धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी, विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 74 बीएलओ को शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से उनके अनुभवों, चुनौतियों और नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। 2003 सूची बीएलओ ऐप से मैप अभी का मिलान आगे…
Read MoreBarabanki UP: रोजगार मेला आज, 5 कंपनी के अधिकारी लेंगे साक्षात्कार
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर में एक रोजगार मेला 29 नवंबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र लगभग 05 कम्पनियों द्वारा प्रतिभागकर साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा तथा फोटो सहित जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के सूचना पट पर आयोजन की तिथि…
Read MoreBarabanki UP: दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। मसौली विकासखण्ड की दो ग्राम पंचायतों में एडीओ आईएसबी मदन गोपाल कन्नौजिया और जेई एमआई मेराज अहमद की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं। ग्राम पंचायत मुश्कीनगर में अहमद और अनिल कुमार ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर मौजूद सचिव कमलेश कुमार यादव ने तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर मामलों का निस्तारण किया।वहीं ग्राम पंचायत पल्हरी में सलमान ने परिवार रजिस्टर की नकल तथा मेराज ने एसआईआर फॉर्म 2003 की सूची में…
Read MoreBarabanki UP: नवागत जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने चिलौकी पहुंच कर एसआईआर का लिया जायजा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज बूथ संख्या 133 पर ग्राम प्रधान सोमनाथ लोधी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान सोमनाथ ने जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा को अंग वस्त्र एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश द्विवेदी ने की। इस अवसर पर शक्तिकेंद्र संयोजक ज्ञान प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, दशरथ लाल चौहान, नदीम, रामतेज वर्मा, शाहिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता…
Read More