मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में कलश यात्रा निकाली Saharanpur NEWS

  धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। अमरदीप कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। महानगर के अमरदीप कॉलोनी में विश्वकर्मा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आचार्य हरिशंकर अन्थवाल व कमलेश थपलियाल ने विधिवत हवन- पूजन कराया। इसके बाद महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। अमरदीप कॉलोनी विश्वकर्मा मंदिर से शुरू होकर कलश यात्रा जनता रोड, गोविंद विहार, अर्पित विहार से होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।…

Read More

Saharanpur Uttar Pradesh: अमहट चौराहे पर अधिवक्ता से अभद्रता, सहाबागंज मोड़ पर लूट..

अवैध टैक्सी स्टैंड संचालक काजिम पर गंभीर आरोप,पुलिस जांच में जुटी.. धारा लक्ष्य समाचार पत्र सुलतानपुर- जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से अभद्रता और लूट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिला न्यायालय के अधिवक्ता समर बहादुर सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता द्वारा बताया गया है कि 25 नवंबर को अमहट चौराहे पर खुद को स्टैंड का ठेकेदार बताने वाले एक युवक ने उनसे 200 रुपये की मांग की। मना करने पर उसने गाली-गलौज…

Read More

मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में चौथा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया Saharanpur NEWS

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में चौथा स्थापना दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण व हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मनीष बंसल, महापौर डा. अजय सिंह व सीडीओ सुमित राजेश महाजन शामिल हुए। जनता रोड स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ विधि विधान के साथ हवन यज्ञ कर किया गया। कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डा. राजीव कुमार तथा उपकुलसचिव अनुप कुमार ने यज्ञ में आहुति दी। इसके बाद रक्तदान शिविर का उद्घाटन महापौर…

Read More

Saharanpur Uttar Pradesh: सहारनपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति में सहारनपुर   धादेहात के लोकप्रिय विधायक आशु मलिक ने अभ्यावेदन प्रस्तुत

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर ढमोला नदी और आसपास के क्षेत्रों में फैल रही गंभीर बीमारी कैंसर के कारणों की खोज के लिए कल स्वास्थ्य विभाग एवं पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने देहात विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँवों में जाकर पानी के सैंपल एकत्र किए थे ताकि यह वैज्ञानिक रूप से पता लगाया जा सके कि क्या पानी में कोई हानिकारक तत्व है क्या यही कैंसर जैसी बीमारी फैलने का मुख्य कारण है किन बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई आवश्यक है यह वही विषय है जिसे विधायक आशु मलिक ने विधानसभा…

Read More

Saharnpur UP: जनसुनवाई में डीआईजी ने सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

धारा लक्ष्य समाचार पत्र सहारनपुर।  शासन के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने उपस्थित नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध…

Read More

Saharanpur UP: “ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”_

_थाना कुतुबशेर पुलिस व एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 2.810 किग्रा अवैध अफीम (अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख 80 हजार रुपये), 01 मोबाइल फोन, व 1,050/- रूपये नकद बरामद_ धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर।  पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”…

Read More

Saharnpur UP: चौकियों के नवीनीकरण का स्कूल टीचर व बच्चों ने किया उद्घाटन ।

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। ट्रांसपोर्ट नगर व पुवांरका चौकियों के नवीनीकरण का उद्घाटन शिक्षकों व बच्चों किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशीष तिवारी के निर्देश पर थाना जनकपुरी की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी व देहात कोतवाली क्षेत्र की पुवांरका चौकी की साफ सफाई रंग रोगन से नवीनीकरण किया गया था। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी का उद्घाटन एमआर इंटर कालेज की छात्रा प्रतिज्ञा व प्रिया ने फीता काटकर किया। जबकि पुवांरका चौकी का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय पुवांरका की प्रधानाध्यापक मधु ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, गय्यूर प्रधान,…

Read More

Saharanpur Uttar Pradesh: किडनी ट्यूमर से ग्रस्त 61-वर्षीय मरीज का फोर्टिस मोहाली में रोबोटिक सर्जरी और वॉटर वेपर थेरेपी से सफल इलाज़

 धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर सहारनपुर। फोर्टिस हॉस्पीटल, मोहाली के यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग ने हाल में 61-वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया, जो बेहद जटिल कंडीशन से जूझ रहे थे। जिनका प्रोस्टेट के उपचार की नवीनतम मिनीमल इन्वेसिव सर्जिकल तकनीक से इलाज किया गया। डॉ रोहित डडवाल, कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी एंड रोबोटिक सर्जरी, फोर्टिस मोहाली के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (प्रोस्टेट ग्रंथि में नॉन कैंसरकारी ग्रोथ जिसकी वजह से पेशाब करने में दिक्कत होती है पीड़ित मरीज की दुर्लभ किस्म की…

Read More

एस आई आर के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं देवेंद्र निम Saharanpur NEWS

धारा लक्ष्य समाचार रामपुर मनीहारन कस्बे में पीठ बाजार स्थित पूर्व चेयरमेन प्रदीप चौधरी के आवास पर एसआईआर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने सभी बूथ अध्यक्षों को बीएलओ 2 निर्देश दिया कि वे एस आई आर के कार्य में बीएलओ का सहयोग करें और इसे समय से पूरा करने में अपनी भूमिका निभाए अपने बूथों पर एस आई आर का कार्य पूरा करने के लिए आप पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष प्रतिदिन अपनी कार्य संबंधी अपडेट…

Read More

तीरंदाजी में जीत, आत्मविश्वास और एकाग्रता की जीत है… जयवीर राणा Saharsnpur News

  धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय पर आज वाराणसी में आयोजित हुई तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले, जिसमें शिवम पुंडीर को तीन रजत पदक अर्जुन पुंडीर को एक रजत पदक मिला अपने व्यापार मंडल की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा तीरंदाजी के कोच अरविंद  के नेतृत्व में इन दोनों बच्चों ने प्रशिक्षण लिया मैं अपनी ओर से बधाई देता हूं, और इस फील्ड में इन दोनों बालकों…

Read More