धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शुक्रवार को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश-निकास व्यवस्था समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की…
Read MoreCategory: News
गऊघाट चौराहे पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 49 वर्षीय राकेश की मौत
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र की गुमावा चौकी अंतर्गत गऊघाट चौराहे के पास गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 49 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, महराजगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर अवांडीह (आँवा डीह कमालपुर) निवासी राकेश कुमार गुरुवार…
Read Moreराहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, डीएम कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की उठाई मांग
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने धरना देकर नारेबाजी की और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान में राहुल गांधी…
Read Moreचोरी की बिजली केबल के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार
जिला रिपोर्टर रोहित धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की बिजली केबल मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 मीटर बिजली की मोटी केबल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 25/26 अप्रैल 2026 की रात अर्पित विद्युत परियोजना के तहत अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के लिए चंपा देवी मंदिर अंडरपास के पास रखी 33 केवी लाइन की केबल चोरी कर ली गई थी। संविदाकर्मी रमेश कुमार उर्फ रितेश को…
Read Moreसलोन में माटीकला जागरूकता शिविर, 10 कारीगरों को मिला पंजीकरण प्रमाणपत्र
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। विकास खंड सलोन सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में माटीकला स्थापना पखवाड़ा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलोन विधायक अशोक कुमार ने 10 लाभार्थियों को माटीकला कारीगर पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित करते हुए पारंपरिक माटीकला को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शिविर में माटीकला एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों, लाभार्थियों और ग्रामीणों को…
Read Moreतेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बछड़ा गंभीर घायल, समय रहते इलाज से बची जान
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर चंदापुर थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के पास बुधवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही ओया ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बछड़े की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल पशु चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार को बुलाया।डॉ. मनीष कुमार ने…
Read Moreआयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के डीएम के निर्देश, पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर पात्र लोगों का चिन्हांकन करते हुए कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण एवं…
Read Moreफल खरीदने के विवाद में बीच सड़क चले लात-घूंसे, दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे पर फल खरीदने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ फल विक्रेताओं ने दो युवकों को घेरकर जमकर मारपीट की। बीच सड़क हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल…
Read Moreपति की संदिग्ध मौत से सनसनी: शव लेने तक नहीं पहुंची पत्नी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के चुरुवा सिन्नत खेड़ा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान मोहन (24) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले मोहन ने गांव की रहने वाली खुशबू से प्रेम विवाह…
Read Moreसीडीओ की सख्ती: छात्रवृत्ति आवेदन में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, समयबद्ध प्रक्रिया के दिए निर्देश
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 की पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में शासन की समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर…
Read More